Advertisement
  • होम
  • टॉप न्यूज़
  • Mayawati Birthday: जन्मदिन पर मायावती का ऐलान, अकेले लड़ेंगी चुनाव, भाजपा पर किया करारा प्रहार

Mayawati Birthday: जन्मदिन पर मायावती का ऐलान, अकेले लड़ेंगी चुनाव, भाजपा पर किया करारा प्रहार

लखनऊ। आज बसपा प्रमुख मायावती का जन्मदिन(Mayawati Birthday) है। इस मौके पर उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और भाजपा-सपा पर करारा हमला किया। साथ ही उन्होंने एक बार फिर से स्पष्ट कर दिया कि वो इंडिया गठबंधन में शामिल नहीं होंगी बल्कि आगामी लोकसभा चुनाव अकेले लड़ेंगी। वहीं मायावती ने भाजपा पर हमला करते हुए कहा […]

Advertisement
  • January 15, 2024 6:16 am Asia/KolkataIST, Updated 1 year ago

लखनऊ। आज बसपा प्रमुख मायावती का जन्मदिन(Mayawati Birthday) है। इस मौके पर उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और भाजपा-सपा पर करारा हमला किया। साथ ही उन्होंने एक बार फिर से स्पष्ट कर दिया कि वो इंडिया गठबंधन में शामिल नहीं होंगी बल्कि आगामी लोकसभा चुनाव अकेले लड़ेंगी। वहीं मायावती ने भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि बीजेपी लोगों को रोजगार देने के बदले फ्री राशन दे रही है। फ्री राशन का झांसा देकर लोगों को गुलाम बनाया जा रहा है।

गठबंधन से बसपा को नुकसान

बसपा प्रमुख मायावती (Mayawati Birthday) ने कहा कि 2024 चुनाव में बसपा किसी से गठबंधन नहीं करेगी। हम लोकसभा चुनाव अकेले लड़ेंगे और बेहतर रिजल्ट लाएंगे। गठबंधन करने से हमारी पार्टी को नुकसान होता है। गठबंधन करने से बसपा को फायदा कम और नुकसान ज्यादा होता है। मायावती ने कहा कि हमने यूपी में अपनी चार बार की सरकार में सभी वर्गों के लिए काम किया। अल्पसंख्यक, गरीब, किसान और मेहनतकश लोगों के लिए जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई। अब इन योजनओं को बदलकर सरकारें नाम और स्वरूप बदल कर अपना नाम देने की कोशिश कर रही है।

सीएम योगी ने दी बधाई

सीएम योगी आदित्यनाथ ने पूर्व सीएम मायावती को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने सोशल मीडिया साइट एक्स पर पोस्ट कर कहा कि बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री सुश्री मायावती जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। ईश्वर से आपके लिए उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना है।

अजय राय ने दी बधाई

उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने भी मायावती को जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने कहा कि आदरणीय सुश्री मायावती जी जन्म दिन के सुअवसर पर हमारी ओर से हार्दिक शुभकामनाएं स्वीकार करें।
हम आपके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हैं।


Advertisement