Advertisement
  • होम
  • टॉप न्यूज़
  • पंचतत्व में विलीन हुए शहीद नायक करन सिंह, पिता बोले-दूसरे बेटे को भी सेना में भेजूंगा

पंचतत्व में विलीन हुए शहीद नायक करन सिंह, पिता बोले-दूसरे बेटे को भी सेना में भेजूंगा

लखनऊ। 21 दिसंबर को जम्मू कश्मीर के राजौरी में आतंकी हमले में शहीद हुए पांच जवानों में उत्तर प्रदेश के करन सिंह यादव भी शामिल थे। आज नायक करन सिंह का क्षत-विक्षत पार्थिव शरीर कानपुर पहुंचा। सोमवार को 4 बजे के करीब उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान किसी को उनका अंतिम दर्शन नहीं […]

Advertisement
  • December 25, 2023 11:55 am IST, Updated 1 year ago

लखनऊ। 21 दिसंबर को जम्मू कश्मीर के राजौरी में आतंकी हमले में शहीद हुए पांच जवानों में उत्तर प्रदेश के करन सिंह यादव भी शामिल थे। आज नायक करन सिंह का क्षत-विक्षत पार्थिव शरीर कानपुर पहुंचा। सोमवार को 4 बजे के करीब उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान किसी को उनका अंतिम दर्शन नहीं करने दिया गया। दरअसल करन सिंह यादव का पूरा शरीर क्षत विक्षत हो चुका था। इस वजह से उनके ताबूत के ऊपर तस्वीर रख दी गई थी। लोगों ने उसके ही अंतिम दर्शन किये।

अंतिम दर्शन को उमड़ी भीड़

शहीद करन के अंतिम दर्शन के लिए चौबेपुर के भाऊपुर माधोसिंह गांव में लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी थी। उनके माता-पिता,पत्नी और बहन का रो-रो कर बुरा हाल हो रखा है। मौके पर सपा के अमिताभ बाजपेई, कैबिनेट मंत्री राकेश सचान और राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला भी पहुंचीं। उन्होंने शहीद जवान को श्रद्धांजलि दी। बेटे की शहादत पर पिता बालक राम के आंसू रुक नहीं रहे थे। लेकिन बेटे की शहादत भी उनके मन में देश के प्रति प्रेम को कम नहीं कर पाई। उन्होंने कहा कि उन्हें अपने बेटे पर गर्व है। वो अपने दूसरे बेटे को भी सेना में भेजना चाहते हैं।

बहन की शादी का किया था वादा

बता दें कि करन ने अपने परिवार से वादा किया था कि अपनी बहन की शादी धूमधाम से करेगा। चौबेपुर थाना क्षेत्र के भाउपुर गांव निवासी बालक राम यादव पेशे से किसान हैं। उनके बेटे करन की शादी मंजू से हुई थी। उनके दो बच्चें हैं आर्या (6) और आर्यान (02) . करन ने साल 2013 में आर्मी ज्वाइन की थी। वो जम्मू कश्मीर के राजौरी सेक्टर में तैनात थे। 21 दिसंबर को सेना के जवान जिप्सी में सवार होकर राजौरी के टोपा पीर क्षेत्र में आतंकी गतिविधि की सूचना पर तलाशी अभियान चला रहे थे। तभी घात लगाए आतंकवादियों ने हमला कर दिया। इस हमले में पांच जवान शहीद हो गए। इसमें यूपी के करन यादव भी शहीद हो गए।


Advertisement