Advertisement
  • होम
  • टॉप न्यूज़
  • Lok Sabha Elections 2024: भाजपा ने बृजभूषण की जगह बेटे करण भूषण सिंह को बनाया कैसरगंज से उम्मीदवार

Lok Sabha Elections 2024: भाजपा ने बृजभूषण की जगह बेटे करण भूषण सिंह को बनाया कैसरगंज से उम्मीदवार

लखनऊ। लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2024) के मद्देनजर भाजपा ने अपनी सतरहवीं लिस्ट जारी कर दी है। बता दें कि इस बार बीजेपी ने कैसरगंज से भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह का टिकट काटकर उनके बेटे करण भूषण सिंह को इस सीट से उम्मीदवार बनाया है। इसके अलावा भाजपा ने एक और रायबरेली लोकसभा […]

Advertisement
Lok Sabha Elections 2024: BJP made son Karan Bhushan Singh its candidate from Kaiserganj in place of Brij Bhushan.
  • May 2, 2024 11:31 am Asia/KolkataIST, Updated 12 months ago

लखनऊ। लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2024) के मद्देनजर भाजपा ने अपनी सतरहवीं लिस्ट जारी कर दी है। बता दें कि इस बार बीजेपी ने कैसरगंज से भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह का टिकट काटकर उनके बेटे करण भूषण सिंह को इस सीट से उम्मीदवार बनाया है। इसके अलावा भाजपा ने एक और रायबरेली लोकसभा सीट पर से दिनेश प्रताप सिंह को टिकट दिया है। बता दें कि दिनेश प्रताप सिंह 2019 में भी बीजेपी के टिकट पर रायबरेली से चुनाव लड़ चुके हैं। उस वक्त दिनेश सिंह को सोनियां गांधी से शिकस्त मिली थी। वहीं एक बार फिर से बीजेपी ने उनपर भरोसा जताते हुए रायबरेली लोकसभा सीट पर उतारा है।

https://twitter.com/AHindinews/status/1785991215567286589

कौन हैं प्रतीक भूषण शरण सिंह

दरअसल, ब्रजभूषण शरण सिंह के दो बेटे हैं। इनमें प्रतीक भूषण सिंह बड़े हैं, जबकि करण भूषण सिंह छोटे हैं। प्रतीक गोंडा सदर सीट से 2 बार से विधायक हैं। जबकि करण ने पहली बार सक्रिय राजनीति में कदम रखा है। बता दें कि करण भूषण उत्तर प्रदेश भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष हैं। इससे पहले वह 2018 में उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुने गए थे। वहीं कैसरगंज से टिकट मिलने पर प्रतीक भूषण ने ग्रुप में करण भूषण कैसरगंज लिखकर बधाई दी। वहीं बृज भूषण शरण के घर पर सुबह से समर्थक जुटे हुए थे।

करण भूषण शरण सिंह का जन्म 13 दिसंबर 1990 को हुआ। उन्होंने डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय से बीबीए और एलएलबी की डिग्री हासिल की है। साथ ही उन्होंने ऑस्ट्रेलिया से बिजनेस मैनेजमेंट की पढ़ाई भी की है। करण डबल ट्रैप शूटिंग के नेशनल खिलाड़ी भी रह चुके हैं। जिसके बाद 2018 में उन्हें उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ का वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुना गया था।


Advertisement