Advertisement
  • होम
  • टॉप न्यूज़
  • Lok Sabha Elections 2024: इंडिया गठबंधन की प्रेस वार्ता में बोले अखिलेश, जनता BJP को 140 सीट के लिए भी तरसा देगी

Lok Sabha Elections 2024: इंडिया गठबंधन की प्रेस वार्ता में बोले अखिलेश, जनता BJP को 140 सीट के लिए भी तरसा देगी

लखनऊ। लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2024) के मद्देनजर 20 मई को यूपी में पांचवें चरण का चुनाव होना है। इससे पहले समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने लखनऊ में इंडिया गठबंधन की संयुक्त प्रेसवार्ता में कहा कि ये देश को बचाने की लड़ाई है। अब […]

Advertisement
Lok Sabha Elections 2024: Akhilesh said in the press conference of India Alliance, people will yearn for BJP even for 140 seats.
  • May 15, 2024 7:31 am Asia/KolkataIST, Updated 11 months ago

लखनऊ। लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2024) के मद्देनजर 20 मई को यूपी में पांचवें चरण का चुनाव होना है। इससे पहले समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने लखनऊ में इंडिया गठबंधन की संयुक्त प्रेसवार्ता में कहा कि ये देश को बचाने की लड़ाई है। अब नकारात्मक राजनीति का समय खत्म हो रहा है। साथ ही अखिलेश ने ये दावा किया कि 4 जून को भाजपा की सरकार जा रही है और इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी।

दरअसल, आज बुधवार (15 मई) को राजधानी लखनऊ में सपा और कांग्रेस की संयुक्त प्रेस वार्ता हुई, जिसमें अखिलेश यादव ने कहा कि चौथे चरण के चुनाव के बाद बीजेपी का झूठ जितना पहाड़ चढ़ना था वो चढ़ चुका है और अब वो चोटी से लुढ़कना शुरू हो गया है। उनका काउंट डाउन के साथ-साथ माउंटेन डाउन भी शुरू हो गया है। अब 4 जून को ‘फ़्रीडम ऑफ प्रेस’ का दिन होगा।

https://twitter.com/AHindinews/status/1790635054307451199

अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी अपने ही नकारात्मक नैरेटिव में उलझ गई है। दस साल दिल्ली की और सात साल यूपी की सरकार में उनकी हर बात झूठी निकली और उनकी बूथ कमेटियां, लूट कमेटी की तरह काम करने लग गई हैं। आने वाले समय में देश की 140 करोड़ की जनता बीजेपी को 140 सीट के लिए भी तरसा देगी। बीजेपी का रथ फंसा नहीं, धंस गया है इसलिए उनकी भाषा बदल गई है। अब नकारात्मक राजनीति का समय खत्म हो गया है।

बस क्योटो में है लड़ाई- अखिलेश

सपा अध्यक्ष ने आगे कहा कि बुंदेलखंद के लोग भाजपा को खंड-खंड कर देंगे। वहां पर भाजपा का खाता खुलने वाला नहीं है। इंडिया गठबंधन यूपी में 79 सीट जीत रहा है और बस क्योटो (वाराणसी) में लड़ाई है। जो नौजवान देख रहा है कि उसकी हर परीक्षा लीक हुई। ये सरकार नौकरी नहीं देना चाहती, जिससे उनका भविष्य खराब हो रहा है। किसान, नौजवान, व्यापारी हर वर्ग के लोग इन्हें सुन-सुनकर थक गए हैं। इसलिए परिवर्तन होना तय है।

उन्होंने कहा कि आज लोकतंत्र को खतरा (Lok Sabha Elections 2024) है। ये लोकतंत्र के पीछे तो पड़े ही हमारी और आपकी जान के भी पीछे पड़े हैं। जो वैक्सीन हमारे शरीर में चली गई बताइए उसे ये कैसे वापस लेंगे? हर संस्था को इन्होंने ख़त्म कर दिया है। इसलिए देश की जनता लोकतंत्र को भी बचाएगी और बीजेपी को भी हराएगी। अखिलेश ने ये भी कहा कि बहुजन समाज के लोग जो संविधान को बचाना चाहते हैं वो इंडिया गठबंधन की मदद करें ताकि देश को मजबूत किया जा सके।


Advertisement