Advertisement
  • होम
  • टॉप न्यूज़
  • Lok Sabha Elections 2024: शाम 5 बजे तक 55.13 प्रतिशत मतदान, सबसे अधिक संभल में 61.10 फीसदी

Lok Sabha Elections 2024: शाम 5 बजे तक 55.13 प्रतिशत मतदान, सबसे अधिक संभल में 61.10 फीसदी

लखनऊ। लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2024) के मद्देनजर आज मंगलवार को उत्तर प्रदेश में 10 लोकसभा सीटों पर तीसरे चरण का मतदान जारी है। यहां सुबह सात बजे से वोटिंग शुरू है। बता दें कि तीसरे चरण के मतदान में 100 उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतरे हैं। ऐसे में आज मंगलवार को 10 लोकसभा […]

Advertisement
Lok Sabha Elections 2024: 55.13 percent voting till 5 pm, maximum 61.10 percent in Sambhal
  • May 7, 2024 12:48 pm Asia/KolkataIST, Updated 12 months ago

लखनऊ। लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2024) के मद्देनजर आज मंगलवार को उत्तर प्रदेश में 10 लोकसभा सीटों पर तीसरे चरण का मतदान जारी है। यहां सुबह सात बजे से वोटिंग शुरू है। बता दें कि तीसरे चरण के मतदान में 100 उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतरे हैं। ऐसे में आज मंगलवार को 10 लोकसभा सीटों में संभल, हाथरस (आरक्षित), आगरा (आरक्षित), फतेहपुर सीकरी, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, बदायूं, आंवला और बरेली सीटें पर वोटिंग जारी है। बता दें कि यूपी में शाम 5 बजे तक हुए मतदान का प्रतिशत जारी हो गया है।

शाम 5 बजे तक 55.13 प्रतिशत मतदान

यूपी में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में सुबह सात बजे से लेकर शाम 5 बजे तक 55.13 प्रतिशत मतदान हुआ है। जिसमें सबसे ज्यादा वोटिंग संभल सीट पर 61.10 प्रतिशत हुई है।

आगरा सीट पर 51.53 प्रतिशत मतदान
एटा सीट पर 57.07 प्रतिशत मतदान
आंवला सीट पर 54.73 प्रतिशत मतदान
फतेहपुर सीकरी सीट पर 54.93 प्रतिशत मतदान
फिरोजाबाद सीट पर 56.27 प्रतिशत मतदान
बदायूं सीट पर 52.77 प्रतिशत मतदान
बरेली सीट पर 54.21 प्रतिशत मतदान
मैनपुरी सीट पर 55.88 प्रतिशत मतदान
संभल सीट पर 61.10 प्रतिशत मतदान
हाथरस सीट पर 56.27 प्रतिशत मतदान

दोपहर 3 बजे तक 46.48 प्रतिशत मतदान

यूपी में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण (Lok Sabha Elections 2024) में सुबह सात बजे से लेकर दोपहर 3 बजे तक 46.48 प्रतिशत मतदान हुआ। जिसमें सबसे ज्यादा वोटिंग संभल सीट पर 52.24 प्रतिशत हुई।

दोपहर 1 बजे तक 38.12 प्रतिशत मतदान

यूपी में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में सुबह सात बजे से लेकर दोपहर 1 बजे तक 38.12 प्रतिशत मतदान हुआ। जिसमें सबसे ज्यादा वोटिंग संभल सीट पर 42.97 प्रतिशत हुई।

11 बजे तक 26.12 प्रतिशत मतदान

यूपी में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में सुबह सात बजे से लेकर सुबह 11 बजे तक 26.12 प्रतिशत मतदान हुआ। जिसमें सबसे ज्यादा वोटिंग फतेहपुर सीकरी में 27.63 प्रतिशत हुई।

नौ बजे तक 16.64 फीसदी मतदान

यूपी में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण (Lok Sabha Elections 2024) में सुबह सात बजे से लेकर सुबह 9 बजे तक 16.64 प्रतिशत मतदान हुआ। जिसमें सबसे ज्यादा वोटिंग फतेहपुर सीकरी में 14.00 प्रतिशत हुई।

दस सीटों पर वोटिंग जारी

वहीं यूपी के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि तीसरे चरण में लोकसभा चुनाव के लिए आज यूपी की 10 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। इस चरण में कुल 1,89,14,788 मतदाता हैं। जिसमें 1,01,44,345 पुरुष, 87,69,696 महिला और 747 थर्ड जेंडर मतदाता हैं।


Advertisement