लखनऊ। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय आज संभल के लिए रवाना होंगे। अजय राय के साथ उनके दर्जनों कांग्रेस नेता भी जाएंगे। कांग्रेस ने संभल जाने की तैयारी पहले ही कर ली है। बीती रात पार्टी के सीनियर नेताओं ने कार्यालय में ही रात बिताई। प्रदेश के कई हिस्सों से नेता लखनऊ पहुंच गए […]
लखनऊ। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय आज संभल के लिए रवाना होंगे। अजय राय के साथ उनके दर्जनों कांग्रेस नेता भी जाएंगे। कांग्रेस ने संभल जाने की तैयारी पहले ही कर ली है। बीती रात पार्टी के सीनियर नेताओं ने कार्यालय में ही रात बिताई। प्रदेश के कई हिस्सों से नेता लखनऊ पहुंच गए ताकि सभी सोमवार की सुबह एक साथ रवाना हो।
वहीं प्रशासन ने 10 दिसंबर तक संभल आने पर प्रतिबंध लगा रखा है। बीते दिन सपा के कई नेताओं ने वहां जाने के कोशिश की थी। सपा विधानमंडल दल के नेता और प्रदेश अध्यक्ष को वहां जाने से रोक दिया गया था। इकरा हसन समेत कुछ और सांसदों को भी संभल नहीं जाने दिया गया था। समाजवादी पार्टी संभल और बहराइच की घटनाओं को माध्यम बनाकर अपने एजेंडे को धार देगी। इसके लिए सभी जिला और शहर कमेटियों को कहा गया है कि वे इस बारे में जनता के बीच जाकर पार्टी का पक्ष रखें।
विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी का कहना है कि संभल में प्रशासन ने सर्वे से पहले नियमों को नहीं माना। कोर्ट के पूरे आदेश को देखकर आगे की कार्रवाई की गई, लेकिन वहां प्रशासन ने सरकार के इशारे पर जल्दबाजी में सर्वे की कार्रवाई शुरू कर दी। यह भी पता नहीं कि नकल सवाल उस समय तक जारी हुआ था या नहीं। लाल बिहारी यादव कहते हैं कि गुजरात के वीडियो को दिखाकर गोधरा कांड की तरह इस घटना को अंजाम देने का काम किया गया है।
सपा नेतृत्व का कहना है कि इसी तरह बहराइच में भी अल्पसंख्यक परिवार के घर पर लगे झंडे को उतारने से स्थिति खराब हुई। इन दोनों घटनाओं के माध्यम से सपा अपने पीडीए (पिछड़े, दलित व अल्पसंख्यक) की रणनीति को आगे बढ़ाएगी, ताकि आगामी चुनाव में इस गठजोड़ के तहत उसे फायदा मिल सके। इसके लिए घर-घर संपर्क अभियान भी चलाया जाएगा।