Advertisement
  • होम
  • टॉप न्यूज़
  • चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न मिलने पर ख़ुशी से गदगद हुए जयंत, पीएम मोदी को लेकर कह दी ये बात

चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न मिलने पर ख़ुशी से गदगद हुए जयंत, पीएम मोदी को लेकर कह दी ये बात

लखनऊ। केंद्र सरकार ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देने का ऐलान किया है। उनके अलावा पूर्व पीएम पीवी नरसिम्हा राव एवं हरित क्रांति के जनक एम.एस. स्वामीनाथन को भी भारत रत्न से सम्मानित किया जायेगा। चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देने […]

Advertisement
  • February 9, 2024 7:59 am Asia/KolkataIST, Updated 1 year ago

लखनऊ। केंद्र सरकार ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देने का ऐलान किया है। उनके अलावा पूर्व पीएम पीवी नरसिम्हा राव एवं हरित क्रांति के जनक एम.एस. स्वामीनाथन को भी भारत रत्न से सम्मानित किया जायेगा। चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देने के ऐलान पर उनके पोते और राष्ट्रीय लोकदल( RLD) के प्रमुख जयंत चौधरी ने प्रतिक्रिया दी है। जयंत ने पीएम मोदी के पोस्ट को रीट्वीट कर लिखा है कि दिल जीत लिया!

पीएम ने किया ट्वीट

बता दें कि सोशल मीडिया साइट एक्स पर पीएम मोदी ने लिखा है कि हमारी सरकार का यह सौभाग्य है कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जी को भारत रत्न से सम्मानित किया जा रहा है। यह सम्मान देश के लिए उनके अतुलनीय योगदान को समर्पित है। उन्होंने किसानों के अधिकार और उनके कल्याण के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया था।

आपातकाल का किया विरोध

पीएम मोदी ने आगे लिखा है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे हों या देश के गृहमंत्री और यहां तक कि एक विधायक के रूप में भी, उन्होंने हमेशा राष्ट्र निर्माण को गति प्रदान की। वे आपातकाल के विरोध में भी डटकर खड़े रहे। हमारे किसान भाई-बहनों के लिए उनका समर्पण भाव और इमरजेंसी के दौरान लोकतंत्र के लिए उनकी प्रतिबद्धता पूरे देश को प्रेरित करने वाली है।


Advertisement