Saturday, September 28, 2024

यूपी में स्वतंत्रता दिवस की धूम, सीएम योगी ने फहराया झंडा

लखनऊ। आज पूरा भारत धूमधाम से 77वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इसी बीच सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने सरकारी आवास पर झंडा फहराया। इस दौरान सीएम ने लोगों को आज़ादी के महापर्व की शुभकमनाएं देते हुए कहा कि आज हमारे क्रांतिकारियों के सपनों का भारत साकार रूप ले रहा है।

विकसित भारत का होगा निर्माण

मुख्यमंत्री योगी ने विधानसभा में भी ध्वजारोहण किया। इस दौरान मौके पर राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, प्रदेश के विधायक, मंत्री एवं अधिकारी मौजूद रहे। स्वतंत्रता दिवस पर अपने संबोधन में सीएम योगी ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें उत्साह के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। हर देशवासी गौरव की अनुभूति कर रहा है। हमारा देश एक महाशक्ति के रुप में आगे बढ़ेगा और हम सब एक विकसित भारत का निर्माण करेंगे। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का सपना पूरा होगा।

वीर सेनानियों को शत-शत नमन

सीएम योगी ने आगे कहा कि भारत को 2047 तक आत्म निर्भर बनाना है। भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का सपना साकार होगा। भारत की एकता को सुदृढ़ करेंगे और देश की रक्षा करने वालों का सम्मान करेंगे।आज सेनानियों को याद करने का दिन है। वीर सेनानियों को शत्-शत् नमन।

वीरों को सम्मान

बता दें कि इस दौरान सीएम योगी ने मेजर अशोक कुमार को कीर्ति चक्र से सम्मानित किया। मेजर अरुण कुमार पांडेय शौर्य चक्र से नवाजा। इसके अलावा हवलदार कुंवर सिंह को मरणोपरांत सम्मनित किया गया। नायक राजा सिंह को वीर चक्र से सम्मानित किया गया, उनकी पत्नी ने सीएम के हाथों ये सम्मान लिया।

Latest news
Related news