Advertisement
  • होम
  • टॉप न्यूज़
  • Gyanvapi Case Live: ASI सर्वे पर 26 जुलाई तक SC ने लगाई रोक, मुस्लिम पक्ष को हाई कोर्ट जाने का आदेश

Gyanvapi Case Live: ASI सर्वे पर 26 जुलाई तक SC ने लगाई रोक, मुस्लिम पक्ष को हाई कोर्ट जाने का आदेश

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में ज्ञानवापी परिसर का सर्वे भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण यानी ASI की टीम ने शुरू कर दिया है। सील वजूस्थल के अलावा पूरे परिसर का सर्वे हो रहा है। शुरुआती 3 घंटे पूरे हो चुके हैं। सर्वे के दौरान फीता लेकर पूरे परिसर को नापा गया है। पूरी एक्टिविटी रिकॉर्ड करने के लिए […]

Advertisement
Gyanvapi Mosque
  • July 24, 2023 6:46 am Asia/KolkataIST, Updated 2 years ago

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में ज्ञानवापी परिसर का सर्वे भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण यानी ASI की टीम ने शुरू कर दिया है। सील वजूस्थल के अलावा पूरे परिसर का सर्वे हो रहा है। शुरुआती 3 घंटे पूरे हो चुके हैं। सर्वे के दौरान फीता लेकर पूरे परिसर को नापा गया है। पूरी एक्टिविटी रिकॉर्ड करने के लिए 4 स्टैंड कैमरे परिसर के चारों कोने पर लगे हुए हैं। तहखाने में अंधेरा ज्यादा था जिस वजह से सर्वे के दौरान दिक्कत का सामना करना पड़ा। टार्च और अन्य लाइट की रोशनी भी कम पड़ गयी। दूसरी तरफ जिला जज के फैसले के खिलाफ अंजुमन इंतेजामिया मसाजिद कमेटी ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।

HC जाए मुस्लिम पक्ष

सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के बाद सर्वे पर रोक लगा दी है। सर्वे को 26 जुलाई यानी बुधवार शाम 5 बजे तक के लिए रोक लगा दी है। एससी ने कहा कि इस मामले में मुस्लिम पक्ष हाई कोर्ट जाए। साथ ही बुधवार से पहले इस मामले पर सुनवाई करे।


Advertisement