Friday, September 27, 2024

ज्ञानवापी परिसर: ASI सर्वे का आज का काम खत्म, कल 7 बजे फिर से होगा शुरू

लखनऊ। ज्ञानवापी परिसर में ASI सर्वे का आज का काम खत्म हो गया है। सर्वे के दौरान ASI टीम द्वारा परिसर को 3 हिस्सों में बांटा गया। तीनों हिस्सों का बारीकी से सर्वे किया जा रहा है। परिसर के कोने-कोने की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी की गयी है। पश्चिमी दीवार का बारीकी से सर्वे किया गया है। देवी-देवताओं की आकृतियों का मेजरमेंट किया गया है। एएसआई की टीम इस दौरान व्यास जी के तहखाने में भी गयी थी।

दखल देने का कोई औचित्य नहीं

वहीं ASI सर्वे की कार्रवाई से हिंदू पक्ष में खुशी का माहौल है। चार हफ्तों तक यह दो पालियों में लगातार किया जायेगा। कल सुबह 7 बजे से फिर से शुरू हो जायेगा। उधर आज सुप्रीम कोर्ट ने ASI सर्वे पर रोक लगाने इंकार कर दिया है। दरअसल मुस्लिम पक्ष ने इलाहाबाद हाई कोर्ट के फैसले पर रोक लगाने की मांग की। जहां सुनवाई के दौरान SC ने कहा है कि ASI सर्वे का काम जारी रहेगा। सर्वे रिपोर्ट को सीलबंद लिफ़ाफ़े में रखा जाये। अभी दखल देने का कोई औचित्य नहीं बनता है।

सर्वे से क्या दिक्कत है?

बता दें कि सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने मुस्लिम पक्ष से सवाल किया कि हाईकोर्ट के आदेश पर दखल क्यों दे? आखिरकार सर्वे से दिक्कत क्या है? सर्वे से आप लोगों को क्या हानि होगी जो ठीक न हो पाये। वहीं हिंदू पक्ष ने सुप्रीम कोर्ट में सर्वे की लाइव स्ट्रीमिंग का प्रस्ताव दिया है।

Latest news
Related news