Advertisement
  • होम
  • टॉप न्यूज़
  • अहिल्याबाई जयंती पर भव्य कार्यक्रम, उप राष्ट्रपति होंगे मुख्य अतिथि

अहिल्याबाई जयंती पर भव्य कार्यक्रम, उप राष्ट्रपति होंगे मुख्य अतिथि

लखनऊ। इंदौर की महारानी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती के मौके पर रविवार को यूपी के आगरा में एक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम को जीआईसी मैदान में आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ समेत कई बड़ी हस्तियां शामिल होंगी। आयोजन करने वाली कमेटी […]

Advertisement
Ahilyabai Jayanti,
  • June 1, 2025 11:05 am Asia/KolkataIST, Updated 2 days ago

लखनऊ। इंदौर की महारानी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती के मौके पर रविवार को यूपी के आगरा में एक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम को जीआईसी मैदान में आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ समेत कई बड़ी हस्तियां शामिल होंगी। आयोजन करने वाली कमेटी पिछले एक महीने से इस कार्यक्रम की तैयारी करने में लगी है।

सजातीय लोगों को दिया निमंत्रण

शनिवार को तैयारी को आखिरी रूप दिया गया है। जिलाधिकारी ने भी मौके पर पहुंचकर कार्यक्रम का जायजा लिया। आयोजन की कमान केंद्रीय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल को सौंपी गई है। एसपी सिंह बघेल ने कार्यक्रम की तैयारियों के लिए जनसंपर्क अभियान चलाया। आसपास के जिलों और राज्यों में भी सजातीय लोगों को इस कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण दिया गया है। आयोजन समिति के महामंत्री संजय बघेल ने बताया कि आयोजन के कम से कम 50 हजार लोगों के आगमन का लक्ष्य रखा गया है। इसी के लिहाज से तैयारियां की गई हैं। उन्होंने बताया कि आयोजन स्थल पर 3 मंच बनाए गए हैं। मुख्य मंच पर मुख्य अतिथि और उनकी पत्नी के साथ सीएम योगी मौजूद रहेंगे।

कार्यक्रम को 12 ब्लॉक में बांटा

सीएम योगी के साथ 11 और नेता मौजूद रहेंगे। बाईं ओर मंच बनाया गया है जहां जनप्रतिनिधियों और बीजेपी के पदाधिकारियों के बैठने की व्यवस्था की गई है। दाईं ओर भी एक मंच बनाया गया है। इस मंच पर आयोजन समिति के पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। अहिल्याबाई होल्कर कार्यक्रम को 12 ब्लॉक में बांटा गया है। आयोजन स्थल पर प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। इस प्रदर्शनी में राजमाता अहिल्या की जीवन यात्रा को दर्शाया जाएगा।


Advertisement