Advertisement
  • होम
  • टॉप न्यूज़
  • पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. दिनेश जौहरी का निधन, लंबे समय से थे बीमार

पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. दिनेश जौहरी का निधन, लंबे समय से थे बीमार

लखनऊ। यूपी के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर दिनेश जौहरी (80) का निधन हो गया है। 80 वर्षीय दिनेश जौहरी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। डॉक्टर जौहरी के निधन से चिकित्सा जगत एवं बीजेपी में शोक की लहर दौड़ गई। बीजेपी समेत सभी राजनीतिक दलों के नेताओं ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया […]

Advertisement
  • September 22, 2023 7:11 am IST, Updated 1 year ago

लखनऊ। यूपी के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर दिनेश जौहरी (80) का निधन हो गया है। 80 वर्षीय दिनेश जौहरी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। डॉक्टर जौहरी के निधन से चिकित्सा जगत एवं बीजेपी में शोक की लहर दौड़ गई। बीजेपी समेत सभी राजनीतिक दलों के नेताओं ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।

तीन बार बने विधायक

बता दें कि दिनेश जौहरी बरेली शहर विधानसभा सीट से लगातार तीन बार विधायक रह चुके थे। साल 1985 में पहली बार पहली बार बीजेपी के टिकट पर विधायक चुने गये थे। 1991 में कल्याण सिंह की सरकार में स्वास्थ्य मंत्री बनाये गये। शहर के प्रेमनगर क्षेत्र में उनका आवास है। वहीं कल सुबह 7 बजे उनका अंतिम संस्कार होगा।


Advertisement