Thursday, September 19, 2024

यूपी निकाय चुनाव की फाइनल वोटर लिस्ट आज होगी जारी, 760 नगर निकायों में होंगे इलेक्शन

लखनऊ। उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि निकाय चुनाव की फाइनल वोटर लिस्ट आज जारी की जायेगी। 10 मार्च को सूची का ड्राफ्ट प्रकाशन हुआ था, जिसके बाद मतदाता सूची का आज अंतिम प्रकाशन होगा। बता दें कि इस बार 760 नगर निकायों में चुनाव होंगे। आयोग दो चरणों में चुनाव कराने की तैयारी में हैं।

आज स्पष्ट होगी मतदाताओं की संख्या

बता दें कि 2017 में प्रदेश के शहरी निकायों में कुल 33595547 मतदाता थे। वहीं वर्ष 2022 में मतदाताओं की संख्या 42740320 हो गई थी। अब सूची का अंतिम प्रकाशन हो रहा है, जिसके बाद मतदाताओं की संख्या पूरी तरह से स्पष्ट हो जाएगी।

जारी हुआ नए सिरे से आरक्षण

मालूम हो कि इस बार उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव के लिए नए सिरे से आरक्षण जारी हुआ है। इससे करीब आधी सीटों का गणित बदल गया है। चुनाव लड़ने की तैयारी में जुटे कुछ लोग निराश हैं तो कई लोगों ने राहत की सांस ली हैं। आज यानी कि शनिवार को निकाय चुनाव की फाइनल वोटर लिस्ट जारी हो जायेगी। जिसके बाद इस महीने के दूसरे सप्ताह में चुनाव की अधिसूचना जारी होने की संभावना जताई गई है।

Latest news
Related news