Advertisement
  • होम
  • टॉप न्यूज़
  • मशहूर शायर मुनव्वर राणा का निधन, लंबे समय से थे बीमार

मशहूर शायर मुनव्वर राणा का निधन, लंबे समय से थे बीमार

लखनऊ। मशहूर शायर मुनव्वर राणा का आज यानी 14 जनवरी को निधन हो गया है। 71 वर्षीय राणा ने लखनऊ पीजीआई में अपनी अंतिम सांस ली। वो लंबे समय से बीमार थे और उनका इलाज रहा था। निधन की वजह हार्ट अटैक बताई जा रही है। तीन बार आया अटैक जानकारी के मुताबिक शनिवार दोपहर […]

Advertisement
  • January 14, 2024 6:11 pm IST, Updated 1 year ago

लखनऊ। मशहूर शायर मुनव्वर राणा का आज यानी 14 जनवरी को निधन हो गया है। 71 वर्षीय राणा ने लखनऊ पीजीआई में अपनी अंतिम सांस ली। वो लंबे समय से बीमार थे और उनका इलाज रहा था। निधन की वजह हार्ट अटैक बताई जा रही है।

तीन बार आया अटैक

जानकारी के मुताबिक शनिवार दोपहर को उन्हें पहला हार्ट अटैक आया था। जिसके बाद आज शाम दूसरा और अभी थोड़ी देर पहले तीसरा अटैक आया था। वो 9 जनवरी से ही आईसीयू में भर्ती थे। शायर के परिवार में उनकी पत्नी, 4 बेटियां और एक बेटा है। मुनव्वर मां पर बेहतरीन शायरी लिखने के लिए काफी मशहूर थे हालांकि वो अक्सर विवादों में भी घिरे रहते थे।


Advertisement