Saturday, September 21, 2024

Elvish Yadav: एल्विश यादव पर FIR दर्ज, बड़ी पार्टियों में सांप के जहर की सप्लाई करने का आरोप

लखनऊ। बिग बॉस ओटीटी 2 विनर और फेमस यूट्यूबर एल्विश यादव से जुड़ी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि एल्विश के खिलाफ नोएडा में FIR दर्ज की गई है। दरअसल उन पर क्लबों और पार्टियों में सांपो की बाइट प्रोवाइड कराने का आरोप लगा है।

पार्टी में आती थी विदेशी लड़कियां

जानकारी के मुताबिक नोएडा के सेक्टर 49 में PFA की टीम ने पार्टी में रेड डाला। जहां से कोबरा सांप और सांपों का जहर बरामद किया गया है। इस पार्टी से पांच लोगों को भी गिरफ्त्तार किया गया है। पुलिस ने इस मामले में बिग बॉस ओटीटी 2 विजेता एलवीश यादव को भी अभियुक्त बनाया है। पुलिस के मुताबिक एल्विश यादव नोएडा में रेव पार्टी कराता था। जिसमें प्रतिबंधित सांपों का जहर और विदेशी लड़कियों को बुलाया जाता था।

जानिए पूरा मामला

मालूम हो कि मेनका गांधी से जुड़ी ऑर्गेनाइजेशन PFA को सूचना मिली थी कि एल्विश यादव जिंदा सांपों के साथ फार्म हाउस की रेव पार्टियों में वीडियो शूट करता है। उन्होंने पुलिस को इस बारे में जानकारी दी और एल्विश यादव को मुख्य आरोपी बताया। पुलिस के मुताबिक एक मुखबिर ने एल्विश से इस बारे में कांटेक्ट किया था तो उन्होंने अपने एजेंट राहुल का नंबर दिया था। जिसके बाद मुखबिर ने राहुल से कांटेक्ट किया और पार्टी ऑर्गेनाइज करने के लिए कहा। बीते दिन नोएडा सेक्टर 51 में आरोपी प्रतिबंधित सांप लेकर पहुंचे थे। इसी दौरान वन विभाग की टीम और पुलिस ने रेड डाला और 5 आरोपियों को मौके से पकड़ लिया। इस मामले में एल्विस समेत पांच लोगों पर FIR किया गया है।

Latest news
Related news