लखनऊ। प्रदेश में सोमवार को एक बार फिर से भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। पिछले तीन दिनों में यह तीसरी बार है जब भूकंप के झटके महसूस हुए हैं। इस बार भी भूकंप का केंद्र नेपाल था। साथ ही इसकी तीव्रता 5.6 बताई गई है। इन जिलों में भूकंप के झटके भूकंप के […]
लखनऊ। प्रदेश में सोमवार को एक बार फिर से भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। पिछले तीन दिनों में यह तीसरी बार है जब भूकंप के झटके महसूस हुए हैं। इस बार भी भूकंप का केंद्र नेपाल था। साथ ही इसकी तीव्रता 5.6 बताई गई है।
भूकंप के झटके दिल्ली-एनसीआर तक महसूस किये गए। झटके महसूस होते ही लोग अपने घरों से बाहर निकल आये। उत्तर प्रदेश के बहराइच, श्रावस्ती, देवरिया, बस्ती, सिद्धार्थनगर। महराजगंज और गोरखपुर में भी भूकंप के झटके आए हैं।
बता दें कि इससे पहले शुक्रवार यानी 3 नवंबर को रात में भूकंप आया था। इसका केंद्र भी पड़ोसी देश नेपाल था। नेपाल के जजरकोट और रुकुम पश्चिम स्टूडियो में शुक्रवार को 11:47 बजे 6.4 तीव्रता का भूकंप आया था। इसमें 150 से अधिक लोगों की मौत हो गई जबकि 140 अन्य लोग घायल भी हुए।
दरअसल पृथ्वी के अंदर सात प्लेट्स मौजूद हैं और यह लगातार घूमती रहती है। जहां पर यह प्लेट्स ज्यादा टकराती हैं उसे जोन फॉल्ट लाइन कहते हैं। बार-बार टकराने की वजह से प्लेट्स के कोने मुड़ते रहते हैं। जब इस पर ज्यादा दबाव बनता है तो प्लेट्स टूटने लगती हैं। इसके बाद नीचे की ऊर्जा बाहर आने का रास्ता ढूंढती हैं और इससे डिस्टर्बेंस होता है। इस वजह से भूकंप आता है।