Saturday, September 21, 2024

यूपी में 11 सीटों पर लड़ेगी कांग्रेस, अखिलेश यादव का ऐलान

लखनऊ। बिहारी में जारी सियासी घमासान के बीच इंडिया गठबंधन के लिए उत्तर प्रदेश से अच्छी खबर आई है। दरअसल यूपी में कांग्रेस और सपा के बीच गठबंधन हो गया है। कांग्रेस प्रदेश में 11 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने खुद इस बात की जानकारी दी है।

अखिलेश ने दी जानकरी

उन्होंने शनिवार को एक्स पर ट्वीट कर कहा कि कांग्रेस के साथ 11 मज़बूत सीटों से हमारे सौहार्दपूर्ण गठबंधन की अच्छी शुरुआत हो रही है… ये सिलसिला जीत के समीकरण के साथ और भी आगे बढ़ेगा। ‘इंडिया’ की टीम और ‘पीडीए’ की रणनीति इतिहास बदल देगी। बता दें कि इससे पहले सपा और रालोद में 7 सीटों को लेकर गठबंधन हुआ था। अब उत्तर प्रदेश में सपा-कांग्रेस और रालोद के बीच सीटों पर आपसी सहमति बन गई है।

कांग्रेस को मिलेगी ये सीटें

बताया है रहा है कि सपा ने कांग्रेस को गोरखपुर, महाराजगंज, वाराणसी, प्रयागराज, झांसी, गाजियाबाद , अमेठी, कुशीनगर, रायबरेली, लखनऊ और बांसगांव की सीट दी है। हालांकि इस बात की अभी पूरी जानकारी सामने नहीं आई है। वहीं सपा को लेकर कहा जा रहा है कि वो 60 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है। सपा 1-1 सीट अपना दल कमेरावादी और चंद्रशेखर की पार्टी को दे सकती है।

पिछले तीन चुनावों में कांग्रेस का प्रदर्शन

2009 में कांग्रेस 69 सीटों पर चुनाव लड़ी, 21 पर जीत मिली।
2014 में कांग्रेस 67 सीटों पर चुनाव लड़ी, 2 पर जीत मिली।
2019 में कांग्रेस 67 पर लड़ी, और सिर्फ एक रायबरेली सीट पर जीत मिली।

2019 चुनाव में पार्टियों का प्रदर्शन- कुल सीट(80)

  • बीजेपी को 62 सीट मिली।
  • बसपा को 10 सीट मिली।
  • सपा को 5 सीट मिली।
  • कांग्रेस को 1 सीट मिली।

2019 चुनाव में सपा-बसपा का गठबंधन था जिसमें समाजवादी पार्टी 37 और बसपा 38 पर लड़ी थी।

Latest news
Related news