Advertisement
  • होम
  • टॉप न्यूज़
  • सीएम योगी का बड़ा ऐलान, बोले- रामलला के दर्शन करने आइए अयोध्या, खर्चा उठाएंगे जनप्रतिनिधि

सीएम योगी का बड़ा ऐलान, बोले- रामलला के दर्शन करने आइए अयोध्या, खर्चा उठाएंगे जनप्रतिनिधि

लखनऊ। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को रामभक्तों के लिए बड़ा ऐलान किया है। बरेली पहुंचे सीएम योगी ने लोगों से अयोध्या आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि आप लोग 22 जनवरी के बाद रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या आइए। सारा खर्चा विधायक-सांसद उठाएंगे। बता दें कि सीएम योगी बरेली क्लब […]

Advertisement
  • January 10, 2024 11:21 am Asia/KolkataIST, Updated 1 year ago

लखनऊ। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को रामभक्तों के लिए बड़ा ऐलान किया है। बरेली पहुंचे सीएम योगी ने लोगों से अयोध्या आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि आप लोग 22 जनवरी के बाद रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या आइए। सारा खर्चा विधायक-सांसद उठाएंगे। बता दें कि सीएम योगी बरेली क्लब मैदान में जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

अयोध्या आने का किया न्योता

बरेली क्लब मैदान में सीएम ने कई विकास योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इसके बाद उन्होंने लोगों को रामनगरी अयोध्या आने का न्योता दिया। अपने संबोधन में सीएम योगी ने कहा कि एक समय था जब आयोध्या आने के नाम पर कइयों को करंट लगता था। लोग अयोध्या का नाम लेने से भी डरते थे लेकिन अब पूरी दुनिया अयोध्या आना चाहती है। सीएम ने आगे कहा कि आप सभी लोगों को अयोध्या आना है। आपका सारा खर्चा जनप्रतिनिधि उठाएंगे।

दीपों से जगमग होगी अयोध्या

रामलला के स्वागत के लिए अयोध्या नगरी समेत पूरे भारत के लोग तैयार हैं। 22 जनवरी 2024 को 12 बजकर 29 मिनट 8 सेकंड से 12 बजकर 30 मिनट 32 सेकंड के शुभ मुहूर्त में मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। इसे लेकर जोरों-शोरों से तैयारियां हो रही है। 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर अयोध्या के सभी देवालय, मंदिर और चौराहों पर दीप जलाया जायेगा। चौराहों को फूल-माला से सजाया जाएगा। वहीं पीएम मोदी के निर्देश पर 14 जनवरी को मकर सक्रांति से स्वच्छता अभियान शुरू किया जायेगा।


Advertisement