Advertisement
  • होम
  • टॉप न्यूज़
  • Chandrayaan-3 Update: चंद्रयान-3 को लेकर बड़ा अपडेट, इसरो ने दी जानकारी

Chandrayaan-3 Update: चंद्रयान-3 को लेकर बड़ा अपडेट, इसरो ने दी जानकारी

लखनऊ। भारत की अंतरिक्ष एजेंसी (ISRO) ने चंद्रयान-3 से जुड़ी एक और बड़ी खबर भेजी है. रोवर प्रज्ञान ने अपना काम पूरा कर लिया है. रोवर की बैटरी अभी भी पूरी तरह चार्ज है. प्रज्ञान चांद पर हमेशा भारत का दूत की तरह रहेगा। फिलहाल रोवर को सुरक्षित पार्क कर स्लीप मोड में सेट किया […]

Advertisement
Chandrayaan-3 Update: Big update regarding Chandrayaan-3, ISRO gave information
  • September 3, 2023 1:44 pm Asia/KolkataIST, Updated 2 years ago

लखनऊ। भारत की अंतरिक्ष एजेंसी (ISRO) ने चंद्रयान-3 से जुड़ी एक और बड़ी खबर भेजी है. रोवर प्रज्ञान ने अपना काम पूरा कर लिया है. रोवर की बैटरी अभी भी पूरी तरह चार्ज है. प्रज्ञान चांद पर हमेशा भारत का दूत की तरह रहेगा। फिलहाल रोवर को सुरक्षित पार्क कर स्लीप मोड में सेट किया है. रोवर में लगे दोनों पेलोड APXS और LIBS पेलोड बंद किए गए हैं. इसरो के मुताबिक उम्मीद है कि रोवर दूसरी चरण के लिए काम करेगा, वहीं लैंडर के जरिए पेलोड के डेटा को धरती पर भेजा है।

साउथ पोल पर चंद्रयान-3 ने की सफल लैंडिंग

आपको बता दें, लगभग 10 दिन पहले यानी 23 अगस्त को शाम 6 बजे इसरो के तीसरे चंद्र मिशन ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफल लैंडिंग की थी. चांद के साउथ पोल पर चंद्रयान-3 ने सफल लैंडिंग की थी. चंद्रयान-3 के सफल लैंडिंग बाद भारत दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है. चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग होते ही पूरा देश जश्न मनाया। ऐसा लग रहा था कि 140 करोड़ भारतीयों के सपनों के साथ चंद्रयान-3 चन्द्रमा पर उतरा है।


Advertisement