Wednesday, September 25, 2024

चंद्रयान-3 की मिशन डायरेक्टर ऋतु करिधाल को मिला यूपी गौरव सम्मान

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने यूपी दिवस के मौके पर विश्व पटल पर प्रदेश का नाम रोशन करने वाली दो विभूतियों को सम्मनित किया है। चंद्रयान मिशन में अहम भूमिका निभाने वाली वैज्ञानिक डॉ. ऋतु करिधाल श्रीवास्तव को सीएम योगी ने यूपी गौरव सम्मान से सम्मनित किया है। सीएम योगी ने उन्हें 11 लाख का चेक दिया। बता दें कि डॉ. ऋतु करिधाल श्रीवास्तव के नेतृत्व में भारत मंगल ग्रह पर पहुंचने वाला दुनिया का चौथा देश बना था।

सीएम योगी ने दी बधाई

ऋतु करिधाल ने इस सम्मान के लिए प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया। वहीं सीएम योगी ने इस मौके पर पोस्ट कर कहा है कि सृजन, संस्कार एवं शौर्य की धरा उत्तर प्रदेश के 75वें स्थापना दिवस पर आज लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ। इस अवसर पर देश एवं दुनिया में राष्ट्र को गौरवभूषित करने हेतु विभिन्न विधाओं से जुड़ी विभूतियों को ‘उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान’ से सम्मानित किया गया। सभी को हार्दिक बधाई!

लखनऊ की हैं ऋतु करिधाल

मूल रूप से यूपी के लखनऊ की रहने वाली ऋतु करिधाल की स्कूलिंग सेंट एग्निस स्कूल से हुई। इसके बाद उन्होंने नवयुग कन्या विद्यालय व महिला विद्यालय में भी पढ़ाई की। लखनऊ विश्वविद्यालय से उन्होंने फिजिक्स में ग्रेजुएशन किया। 6 महीने तक रिसर्च करने के बाद उन्होंने गेट निकाला। इंडियन इंस्टीट्यूट आफ साइंसेज बैंगलोर से उन्होंने मास्टर्स किया। यहीं से फिर एयरोस्पेस इंजीनियरिंग में डिग्री ली और 1997 में इसरो ज्वाइन किया।

Latest news
Related news