Advertisement
  • होम
  • टॉप न्यूज़
  • Budget 2024: नई कर व्यवस्था को लेकर ऐलान, बजट प्रस्तुति के बाद सेंसेक्स में गिरावट जारी

Budget 2024: नई कर व्यवस्था को लेकर ऐलान, बजट प्रस्तुति के बाद सेंसेक्स में गिरावट जारी

लखनऊ : वित्त मंत्री मंगलवार (23 जुलाई) को केंद्रीय बजट पेश की हैं। यह मोदी 3.0 सरकार का पहला केंद्रीय बजट है। इसमें वित्त मंत्री ने लगातार सातवां बजट पेश कर इतिहास रच दिया। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई का 6 बार बजट पेश करने का रिकॉर्ड तोड़ा। 2019 में वे भारत की पहली महिला […]

Advertisement
  • July 23, 2024 7:29 am Asia/KolkataIST, Updated 9 months ago

लखनऊ : वित्त मंत्री मंगलवार (23 जुलाई) को केंद्रीय बजट पेश की हैं। यह मोदी 3.0 सरकार का पहला केंद्रीय बजट है। इसमें वित्त मंत्री ने लगातार सातवां बजट पेश कर इतिहास रच दिया। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई का 6 बार बजट पेश करने का रिकॉर्ड तोड़ा। 2019 में वे भारत की पहली महिला वित्त मंत्री बनीं। वित्त वर्ष 2024-25 का पूर्ण बजट उनका लगातार सातवां बजट है। इस दौरान बजट पेश करते हुए संसद भवन में वित्त मंत्री ने कई बड़े ऐलान किए हैं।

नई इनकम टैक्स को लेकर ऐलान

वित्त मंत्री सीतारमण ने नई कर व्यवस्था में व्यक्तिगत आयकर दरों पर कहा, “नई कर व्यवस्था के तहत, कर दर संरचना को निम्नानुसार संशोधित किया जाएगा – 0-रु 3 लाख – शून्य; 3-7 लाख -5%; 7-10 लाख -10%; 10-12 लाख -15%; 12-15 लाख – 20% और 15 लाख से अधिक -30%।” बजट भाषण में वित्त मंत्री ने इनकम टैक्स को लेकर बड़ी घोषणा की है। बजट में सरकार ने मिडिल क्लास को तौफा दिया है। नए टैक्स सिस्टम में स्टैंडर्ड डिडक्शन को 75000 रुपये बढ़ाया गया है। महिलाओं और लड़कियों को लाभ देने वाली योजनाओं के लिए 3 लाख करोड़ रुपये का प्रावधान दिया गया है। वहीं मुद्रा ऋण की सीमा ₹10 लाख से बढ़ाकर ₹20 लाख हुई।

नोट : केंद्रीय बजट प्रस्तुति के बाद, सेंसेक्स में लगातार गिरावट जारी है; मौजूदा स्थिति में यह 656.41 अंकों की गिरावट के साथ 79,845.67 पर कारोबार कर रहा है।

बजट पर बोले अजय राय

केंद्रीय बजट पर यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा “अगर मुख्य बातें सामने आ गईं तो सरकार की पोल खुल जाएगी। सरकार गलत है और दिखावा कर रही है. इस बजट में कुछ भी नहीं है और यह केवल गुमराह करने वाला है।”


Advertisement