Advertisement
  • होम
  • टॉप न्यूज़
  • Breaking News: रामलला की पहली वर्षगांठ पर राम मंदिर पहुंचकर सीएम योगी ने की पूजा-अर्चना, भगवान का लिया आशीर्वाद

Breaking News: रामलला की पहली वर्षगांठ पर राम मंदिर पहुंचकर सीएम योगी ने की पूजा-अर्चना, भगवान का लिया आशीर्वाद

लखनऊ। रामलला की पहली वर्षगाठ पर राम मंदिर पहुंचे सीएम योगी। राम मंदिर पहुंचकर सीएम योगी ने रामलला की विधि-विधान से पूजा की। भगवान राम की पूजा के साथ सीएम योगी ने राम के जयकारे लगाए। इस खास मौके पर देशवासियों को बधाई दी। भगवान श्री राम के आगे माथा ठेका। जयजय सीता राम के […]

Advertisement
first anniversary of Ramlala
  • January 11, 2025 7:51 am Asia/KolkataIST, Updated 3 months ago

लखनऊ। रामलला की पहली वर्षगाठ पर राम मंदिर पहुंचे सीएम योगी। राम मंदिर पहुंचकर सीएम योगी ने रामलला की विधि-विधान से पूजा की। भगवान राम की पूजा के साथ सीएम योगी ने राम के जयकारे लगाए। इस खास मौके पर देशवासियों को बधाई दी। भगवान श्री राम के आगे माथा ठेका। जयजय सीता राम के जयकारे लगाए।

राम मंदिर को फूलों से सजाया

अयोध्या में शनिवार यानी आज को राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ की शुरूआत में बड़ी संख्या में श्रद्धालु अयोध्या पहुंचे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने इस मौके पर देशवासियों को बधाई दी है। वर्षगांठ समारोह की शुरुआत यजुर्वेद के पाठ के साथ हुई। दोपहर 12:20 बजे भगवान की भव्य आरती की गई। आरती के बाद भगवान श्री राम को 56 व्यंजनों का भोग लगाया गया। इस खास मौके पर रामलला के दरबार को फूलों से सजाया गया है।

भारत की सिद्धि में प्रेरणा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, ‘‘अयोध्या में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ पूरे देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। सदियों के त्याग, तपस्या और संघर्ष से बना यह मंदिर हमारी महान सांस्कृतिक धरोहर है। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘मुझे विश्वास है कि यह दिव्य-भव्य राम मंदिर विकसित भारत के संकल्प की सिद्धि में एक बड़ी प्रेरणा बनेगा। ’

गृह मंत्री ने किया ट्वीट

इस खास मौके पर गृह मंत्री अमित शाह ने भी ट्वीट किया। उन्होंने लिखा “अयोध्या में राम जन्मभूमि मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ की सभी श्रद्धालुओं को हार्दिक शुभकामनाएं। श्री राम का जीवन मानवता और नैतिकता का उदाहरण है। 500 सालों की प्रतीक्षा को खत्म करते हुए, बीते साल पीएम मोदी ने अयोध्या में प्रभु रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा कर पूरे देश में आध्यात्मिक चेतना का पुनर्जागृत किया।”


Advertisement