Advertisement
  • होम
  • टॉप न्यूज़
  • Breaking News: लालकृष्ण आडवाणी की तबीयत बिगड़ने पर कराया अपोलो में भर्ती, इलाज जारी

Breaking News: लालकृष्ण आडवाणी की तबीयत बिगड़ने पर कराया अपोलो में भर्ती, इलाज जारी

लखनऊ। लालकृष्ण आडवाणी को शुक्रवार देर रात तबियत बिगड़ने पर दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 96 साल के दिग्गज बीजेपी नेता लालकृष्ण आडवाणी का न्यूरोलॉजी विभाग के सीनियर कंसल्टेंट डॉक्टर विनीत सूरी की देखरेख में इलाज चल रहा है। एम्स में भर्ती कराया था इससे पहले 04 जुलाई 2024 को भी […]

Advertisement
LK Advani admitted
  • December 14, 2024 4:44 am IST, Updated 2 months ago

लखनऊ। लालकृष्ण आडवाणी को शुक्रवार देर रात तबियत बिगड़ने पर दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 96 साल के दिग्गज बीजेपी नेता लालकृष्ण आडवाणी का न्यूरोलॉजी विभाग के सीनियर कंसल्टेंट डॉक्टर विनीत सूरी की देखरेख में इलाज चल रहा है।

एम्स में भर्ती कराया था

इससे पहले 04 जुलाई 2024 को भी आडवाणी को अपोलो अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। उससे कुछ दिन पहले आडवाणी को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) भर्ती कराया। उन्हें एम्स में एक रात रखने के बाद डिचार्ज कर दिया गया था। लालकृष्ण आडवाणी को दिल्ली के एम्स से 27 जून को डिस्चार्ज किया गया था. उन्हें उम्र संबंधित स्वास्थ्य समस्याओं के कारण अस्पातल ले जाया गया था।

सक्रिय सदस्य बने आडवाणी

लालकृष्ण आडवाणी को जरियाट्रिक डिपार्टमेंट के डॉक्टरों की देख-रेख में रखा गया था। साल 1980 में BJP के गठन के बाद से लाल कृष्ण आडवाणी BJP के एक सांगठनिक नेता के रूप में सामने आए। उसके बाद उन्होंने उप-प्रधानमंत्री के पद पर काम किया। आडवाणी लंबे समय तक BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर कायम रहे। 22 अक्टूबर 2024 को BJP के तीन नेता अरुण सिंह, विनोद तावड़े और शोभा कंरदलाजे ने 96 साल के आडवाणी को सक्रिय सदस्य बनाया।


Advertisement