Advertisement
  • होम
  • टॉप न्यूज़
  • दारा सिंह चौहान को बीजेपी ने बनाया विधान परिषद उपचुनाव का कैंडिडेट, अब बनेंगे मंत्री?

दारा सिंह चौहान को बीजेपी ने बनाया विधान परिषद उपचुनाव का कैंडिडेट, अब बनेंगे मंत्री?

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने बड़ा फैसला लेते हुए दारा सिंह चौहान को विधान परिषद् उपचुनाव के लिए अपना प्रत्याशी घोषित किया है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और मुख्यालय प्रभारी की तरफ से जारी चिट्ठी के मुताबिक दारा सिंह चौहान उम्मीदवार हैं। चिट्ठी में लिखा गया है कि भाजपा की केंद्रीय चुनाव […]

Advertisement
  • January 16, 2024 10:04 am Asia/KolkataIST, Updated 1 year ago

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने बड़ा फैसला लेते हुए दारा सिंह चौहान को विधान परिषद् उपचुनाव के लिए अपना प्रत्याशी घोषित किया है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और मुख्यालय प्रभारी की तरफ से जारी चिट्ठी के मुताबिक दारा सिंह चौहान उम्मीदवार हैं। चिट्ठी में लिखा गया है कि भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने यूपी में होने वाले आगामी विधान परिषद उपचुनाव के लिए अपना उम्मीदवार घोषित किया है।

हार गए थे घोसी उपचुनाव

मालूम हो कि विधान परिषद की सीट पर 18 जनवरी को नामांकन की अंतिम तिथि है। दारा सिंह चौहान के नाम होने से यह भी आसार है कि योगी मंत्रिमंडल में उन्हें मंत्री बनाया जा सकता है। घोसी में हुए उपचुनाव में भाजपा ने उन्हें वहां से अपना उम्मीदवार बनाया था लेकिन वो समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी से चुनाव हार गए थे।

जानिए कौन हैं दारा सिंह

दारा सिंह चौहान पूर्वांचल के कद्दावर नेताओं में गिने जाते हैं। अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत उन्होंने बसपा से किया था। वर्ष 1996 से 2000 तक वो राज्यसभा के सदस्य थे। 2009 में बसपा के टिकट पर घोसी विधानसभा से चुनाव लड़े और जीत गए। इसके बाद 2015 में भाजपा में शामिल हो गए। वर्ष 2017 में विधानसभा का चुनाव लड़ा। 2022 में बीजेपी को छोड़कर सपा में आ गए थे लेकिन अब फिर से भाजपा में शामिल हो गए हैं।


Advertisement