Advertisement
  • होम
  • टॉप न्यूज़
  • लखनऊ में बड़ा हादसा, छत गिरने से दब कर मरे एक ही परिवार के 5 लोग

लखनऊ में बड़ा हादसा, छत गिरने से दब कर मरे एक ही परिवार के 5 लोग

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के मवैया में घर की छत गिरने से बड़ा हादसा हो गया है। जिसमें एक ही परिवार के 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। वहीं मौके पर राहत बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। बता दें कि मलबे में कई और लोगों के दबे होने की आशंका है। 5 […]

Advertisement
(लखनऊ के मवैया में बड़ा हादसा)
  • September 16, 2023 5:01 am IST, Updated 1 year ago

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के मवैया में घर की छत गिरने से बड़ा हादसा हो गया है। जिसमें एक ही परिवार के 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। वहीं मौके पर राहत बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। बता दें कि मलबे में कई और लोगों के दबे होने की आशंका है।

5 लोगों की मौत

आलमबाग इलाके के मवैया में रेलवे कॉलेनी में बने एक मकान की छत गिर गई। यह कॉलोनी आनंद नगर फतेह अली चौराहे के किनारे है। घटना के बाद से पुलिस और दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद है। मृतक लोगों की पहचान सतीश चंद्र (40), सरोजनी देवी (35),हर्षित (13),हर्षिता (10) और अंश (5) के रूप में हुई है।


Advertisement