Advertisement
  • होम
  • टॉप न्यूज़
  • बहराइच के राइस मिल में बड़ा हादसा, 5 मजदूरों की दम घुटने से गई जान

बहराइच के राइस मिल में बड़ा हादसा, 5 मजदूरों की दम घुटने से गई जान

लखनऊ। यूपी के बहराइच में दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। जहां राइस मिल में काम कर रहे 5 मजदूरों की दम घुटने से मौत हो गई। वहीं 3 लोग गंभीर रूप से घायल बताए गए हैं। घायल मजदूरों को इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद […]

Advertisement
Big accident in Bahraich's rice mill
  • April 25, 2025 10:45 am Asia/KolkataIST, Updated 1 day ago

लखनऊ। यूपी के बहराइच में दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। जहां राइस मिल में काम कर रहे 5 मजदूरों की दम घुटने से मौत हो गई। वहीं 3 लोग गंभीर रूप से घायल बताए गए हैं। घायल मजदूरों को इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। इस घटना की सूचना पुलिस और स्थानीय प्रशासन को दी गई।

धुएं में सांस लेने से गई मजदूरों की जान

जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को एक राइस मिल में ड्रायर से निकलने वाले धुएं में सांस लेने से 5 मजदूरों की जान चली गई। इस घटना की सूचना दमकल विभाग और राहत-बचाव टीम को दी गई। घटना की सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और हालात पर काबू पाया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामानंद कुशवाहा ने बताया कि धुएं में सांस लेने से 3 मजदूर बेहोश होकर नीचे गिर गए। जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती करायागया, जहां उनका इलाज जारी है। वहीं इस घटना में मजदूरों ने अपनी जान गंवा दी।

घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

उन्होंने बताया कि पुलिस ने घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल पर शांति कायम है। राहत-बचाव की टीम ने अपना काम पूरा कर लिया है। मृतकों के परिवार वालों को इस घटना की सूचना दे दी गई है। मृतकों की पहचान कन्नौज के गडवना सौर्य के गफ्फार अली, बबलू, राजनेश कुमार, बिहारीगंज मदेहपुरा के बिट्टू शाह, श्रावस्ती के सिससिया के जहूर के रूप में हुई है।

सुरक्षाबलों ने हालात का जायजा लिया

वहीं इस दर्दनाक हादसे की सूचना पर डीएम मनिका, एएसपी नगर रामानंद कुशवाहा, एसपी रामनयन सिंह समेत कई सुरक्षाबल मौके पर पहुंचे। सुरक्षाबलों ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया।


Advertisement