Advertisement
  • होम
  • टॉप न्यूज़
  • Bharat Ratna: चौधरी चरण सिंह, नरसिम्हा राव और स्वामीनाथन भारत रत्न से होंगे सम्मानित, पीएम मोदी ने दी जानकारी

Bharat Ratna: चौधरी चरण सिंह, नरसिम्हा राव और स्वामीनाथन भारत रत्न से होंगे सम्मानित, पीएम मोदी ने दी जानकारी

लखनऊ। केंद्र सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह, नरसिम्हा राव एवं हरित क्रांति के जनक एम.एस. स्वामीनाथन को भारत रत्न देने की घोषणा की है। पीएम ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी है। पीएम मोदी ने लिखा है कि हमारी सरकार का यह सौभाग्य है कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी […]

Advertisement
  • February 9, 2024 7:42 am Asia/KolkataIST, Updated 1 year ago

लखनऊ। केंद्र सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह, नरसिम्हा राव एवं हरित क्रांति के जनक एम.एस. स्वामीनाथन को भारत रत्न देने की घोषणा की है। पीएम ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी है। पीएम मोदी ने लिखा है कि हमारी सरकार का यह सौभाग्य है कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जी को भारत रत्न से सम्मानित किया जा रहा है। यह सम्मान देश के लिए उनके अतुलनीय योगदान को समर्पित है।

पीएम मोदी ने आगे लिखा है कि चौधरी चरण सिंह ने किसानों के अधिकार और उनके कल्याण के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया था। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे हों या देश के गृहमंत्री और यहां तक कि एक विधायक के रूप में भी, उन्होंने हमेशा राष्ट्र निर्माण को गति प्रदान की। वे आपातकाल के विरोध में भी डटकर खड़े रहे। हमारे किसान भाई-बहनों के लिए उनका समर्पण भाव और इमरजेंसी के दौरान लोकतंत्र के लिए उनकी प्रतिबद्धता पूरे देश को प्रेरित करने वाली है।

बता दें कि इससे पहले पीएम मोदी ने बिहार के पूर्व सीएम कर्पूरी ठाकुर, बीजेपी के वरिष्ठ नेता व राम मंदिर आंदोलन के अगुआ लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न देने की घोषणा की थी।


Advertisement