Advertisement
  • होम
  • टॉप न्यूज़
  • Akhilesh Yadav: अखिलेश यादव का पीएम मोदी पर हमला, बोले खटाखट-खटाखट से घबराए लोगों को जनता हटा देगी

Akhilesh Yadav: अखिलेश यादव का पीएम मोदी पर हमला, बोले खटाखट-खटाखट से घबराए लोगों को जनता हटा देगी

लखनऊ। लोकसभा चुनाव के पांचवे चरण का मतदान 20 मई को होना है। बता दें कि प्रदेश की बहुचर्चित सीट रायबरेली से कांग्रेस नेता राहुल गांधी चुनावी मैदान में हैं। आज शुक्रवार (17 मई) को I.N.D.I.A गठबंधन ने रायबरेली में शक्ति प्रदर्शन किया और साथ ही राहुल गांधी के पक्ष में वोट मांगे। इस दौरान […]

Advertisement
Akhilesh Yadav: Akhilesh Yadav's attack on PM Modi, said that the public will remove those who are afraid of knocking.
  • May 17, 2024 2:11 pm Asia/KolkataIST, Updated 11 months ago

लखनऊ। लोकसभा चुनाव के पांचवे चरण का मतदान 20 मई को होना है। बता दें कि प्रदेश की बहुचर्चित सीट रायबरेली से कांग्रेस नेता राहुल गांधी चुनावी मैदान में हैं। आज शुक्रवार (17 मई) को I.N.D.I.A गठबंधन ने रायबरेली में शक्ति प्रदर्शन किया और साथ ही राहुल गांधी के पक्ष में वोट मांगे। इस दौरान मंच पर राहुल गांधी, सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी के साथ-साथ सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) भी मौजूद रहे। इस दौरान अखिलेश यादव ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा।

बीजेपी पर अखिलेश का तंज

सपा मुखिया (Akhilesh Yadav) ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के लोग बड़े घबराए हुए हैं। बीजेपी वालों ने जब से सुना है कि I.N.D.I.A गठबंधन गरीबों के लिए काम करने जा रहा है, तब से वह राहुल गांधी के ‘खटाखट-खटाखट’ की नकल करने लगे हैं। वो लोग कहते हैं कि चुनाव के बाद हम लोग विदेश चले जाएंगे लेकिन देश की जनता जानती है कि उन्होंने अपने कुछ खास लोगों को एक के बाद एक विदेश भेजने का काम किया था। उनके लोग एक के बाद एक खटाखट-खटाखट विदेश भाग गए।

जनता हटा देगी फटाफट- अखिलेश

अखिलेश यादव ने आगे कहा कि जो लोग देश को बड़ा बनाने का सपना दिखा रहे थे, उन्होंने देश को कर्ज में डुबा दिया। जो कहते थे, न खाएंगे-न खाने देंगे वह सब डकार गए। इसलिए आज जनता इनसे कह रही है, हम आपको हटा देंगे- फटाफट, फटाफट, फटाफट।


Advertisement