लखनऊ। यूपी निकाय चुनाव के बाद राज्य सरकार ने 5 आईएएस अफसरों के तबादले किए हैं। वहीं राज्यपाल की अपर मुख्य सचिव कल्पना अवस्थी को हटाकर आईएएस सुधीर बोबडे को तैनात किया गया है। जबकि कल्पना अवस्थी को अपर मुख्य सचिव तकनीकी शिक्षा बनाया गया है। इसके अतिरिक्त एक कमिश्नर और 3 जिले के DM […]
लखनऊ। यूपी निकाय चुनाव के बाद राज्य सरकार ने 5 आईएएस अफसरों के तबादले किए हैं। वहीं राज्यपाल की अपर मुख्य सचिव कल्पना अवस्थी को हटाकर आईएएस सुधीर बोबडे को तैनात किया गया है। जबकि कल्पना अवस्थी को अपर मुख्य सचिव तकनीकी शिक्षा बनाया गया है। इसके अतिरिक्त एक कमिश्नर और 3 जिले के DM का भी तबादला किया गया है।
देवीपाटन मंडल के कमिश्नर महेंद्र प्रसाद को प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा नियुक्त किया गया है। जबकि योगेश्वर राम मिश्र को देवीपाटन मंडल का नया मंडलायुक्त नियुक्त किया गया है। बस्ती, बहराइच एवं सहारनपुर के DM का भी ट्रांसफर हुआ है। आईएएस लोकेश एम. को बस्ती, मोनिका रानी को बहराइच और दिनेश चंद्र को सहारनपुर DM बनाया गया है।