लखनऊ। चंद्रयान-3 की सफलता के बाद भारत ने अब सूर्य की ओर छलांग बढ़ा दी है। इसरो ने आज अपना आदित्य एल1 को लॉन्च कर दिया है। इसरो के पहले सौर मिशन आदित्य एल-1 के प्रक्षेपण को देखने के लिए सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र श्रीहरिकोटा में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। बता दें कि […]
लखनऊ। चंद्रयान-3 की सफलता के बाद भारत ने अब सूर्य की ओर छलांग बढ़ा दी है। इसरो ने आज अपना आदित्य एल1 को लॉन्च कर दिया है। इसरो के पहले सौर मिशन आदित्य एल-1 के प्रक्षेपण को देखने के लिए सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र श्रीहरिकोटा में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। बता दें कि सूर्य का विस्तृत अध्ययन के लिए आदित्य एल1 सात अलग-अलग पेलोड लेकर जा रहा है।
बता दें कि 127 दिन बाद यह अपने पॉइंट L1 तक पहुंचेगा। इस पॉइंट पर पहुंचते ही आदित्य एल1 अहम डेटा भेजना शुरू कर देगा। PSLV-XL रॉकेट Aditya-L1 को अंतरिक्ष में छोड़ेगा। गौरतलब है कि PSLV की यह 59वीं उड़ान है जबकि XL वैरिएंट की 25वीं उड़ान है। इसरो का यह सूर्य मिशन सूर्य से जुड़े कई रहस्यों का अध्ययन करना चाहता है। आदित्य- L1 वहां जाकर पता लगाएगा कि सौर तूफानों के आने की क्या वजह है? सौर लहरों का धरती के वायुमंडल पर क्या प्रभाव पड़ता है। इसके अलावा Aditya-L1 सूरज के कोरोना से निकलने वाली गर्मी और गर्म हवाओं का अधययन करेगा। सौर हवाओं के विभाजन और तापमान का अध्ययन करेगा।