लखनऊ। यूपी में शनिवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ। इसके अंतर्गत 9 आईपीएस अफसरों का ट्रांसफर हुआ है। डीजीपी मुख्यालय की तरफ से स्थानांतरण सूची जारी कर दी गयी है। बीपी जोगदंड एडीजी महिला,बाल सुरक्षा संगठन बनाए गए हैं। आरके स्वर्णकार कानपुर के नए पुलिस कमिश्नर नियुक्त किये गए हैं। राजीव कृष्ण एडीजी सतर्कता अधिष्ठान […]
लखनऊ। यूपी में शनिवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ। इसके अंतर्गत 9 आईपीएस अफसरों का ट्रांसफर हुआ है। डीजीपी मुख्यालय की तरफ से स्थानांतरण सूची जारी कर दी गयी है। बीपी जोगदंड एडीजी महिला,बाल सुरक्षा संगठन बनाए गए हैं। आरके स्वर्णकार कानपुर के नए पुलिस कमिश्नर नियुक्त किये गए हैं। राजीव कृष्ण एडीजी सतर्कता अधिष्ठान बने हैं। अनुपम कुलश्रेष्ठ एडीजी आगरा जोन बनाए गए हैं। नवीन अरोरा एडीजी तकनीकी सेवाएं बनाए गए हैं। संजीव गुप्ता सचिव गृह विभाग बने हैं। बीडी पॉल्सन एडीजी यातायात एवं सड़क सुरक्षा बने हैं। मोहित अग्रवाल एडीजी यूपी एटीएस बनाए गए हैं।