Advertisement
  • होम
  • टेक
  • चाइनीज ऐप्स का भविष्य, भारतीय कंपनियों के हाथों में

चाइनीज ऐप्स का भविष्य, भारतीय कंपनियों के हाथों में

लखनऊ। भारत में साल 2020 में बैन हुए 36 चाइनीज ऐप्स की वापसी हो चुकी है। इन ऐप्स को सरकार ने प्राइवेसी और सिक्योरिटी की वजह से भारत में बैन कर दिया था। केंद्र सरकार ने उस वक्त लगभग 267 चाइनीज ऐप्स पर डिजिटिल स्ट्राइक की थी। इन ऐप्स को खासतौर पर चीन के साथ […]

Advertisement
Chinese apps
  • February 12, 2025 8:40 am IST, Updated 1 week ago

लखनऊ। भारत में साल 2020 में बैन हुए 36 चाइनीज ऐप्स की वापसी हो चुकी है। इन ऐप्स को सरकार ने प्राइवेसी और सिक्योरिटी की वजह से भारत में बैन कर दिया था। केंद्र सरकार ने उस वक्त लगभग 267 चाइनीज ऐप्स पर डिजिटिल स्ट्राइक की थी। इन ऐप्स को खासतौर पर चीन के साथ सीमा विवाद की वजह से हटा दिया गया था।

ऐप्स का काम भारतीय कंपनी के अंतर्गत

हालांकि साल 2025 तक कई सारे चाइनजी ऐप्स को दोबारा भारत में एंट्री मिल चुकी है। इन बैन ऐप्स को भारत में Google Play Store और Apple के App Store से डाउनलोड करना संभव होगा। इन ऐप्स की वापसी की दोबार इसलिए संभव हो सकी है, क्योंकि ऐप्स ने अपना सारा कामकाज भारत शिफ्ट कर दिया है। साथ ही कंपनी भारतीयों के डेटा को भारतीय सर्वर पर स्टोर कर रही हैं। कई चाइनीज ऐप पूरी तरह से फ्रेंचाइजी मॉडल पर चल रहे हैं, जिसका सारा कामकाज भारतीय कंपनियां देख रही है।

SHEIN ऐप को किया दोबारा लॉन्च

बस ऐसे ऐप्स खुद के नाम बदलने रॉयल्टी वसूल रहे हैं। जैसे SHEIN ऐप की भारत में वापसी हुई है। यह एक ई-कॉमर्स ऑनलाइन फैशन ऐप है। इसे रिलायंस ने दोबारा से भारत में लॉन्च कर दिया है। इस ऐप का ऑपरेशन और डेटा स्टोरेज का काम रिलायंस कंपनी की देखरेख में किया जा रहा है। जिन चाइनीज ऐप्स की भारत में वापसी हुई है, उसमें से ज्यादातर ऐप्स अपनी मूल पहचान के साथ बरकरार है।

इन ऐप्स की हुई वापसी

वही कुछ ऐप्स के नाम में बदलाव किया गया है। कुछ ने ब्रांडिंग, लोगो या ओनरशिप में बदलाव किया है। जिन ऐप्स की वापसी हुई है, उसमें शॉपिंग, गेमिंग, मनोरंजन, फाइल शेयरिंग, और कंटेंट क्रिएशन सेक्शन के ऐप्स शामिल हैं।


Advertisement