Advertisement
  • होम
  • राज्य
  • भीषण गर्मी को देखते हुए स्कूली छात्रों को राहत, स्कूल की टाइमिंग में किया बदलाव

भीषण गर्मी को देखते हुए स्कूली छात्रों को राहत, स्कूल की टाइमिंग में किया बदलाव

लखनऊ। यूपी के प्रयागराज में भीषण गर्मी को देखते हुए स्कूल की टाइमिंग में बदलाव किया गया है। स्कूलों के खुलने और बंद होने के समय को बदल दिया गया है। बुधवार 9 अप्रैल यानी आज से सभी स्कूल सुबह 7:00 बजे से खुलेंगे। वहीं, दोपहर 12:00 बजे तक बंद होंगे। कई जिलों में तापमान […]

Advertisement
school timings changed
  • April 9, 2025 9:35 am Asia/KolkataIST, Updated 1 week ago

लखनऊ। यूपी के प्रयागराज में भीषण गर्मी को देखते हुए स्कूल की टाइमिंग में बदलाव किया गया है। स्कूलों के खुलने और बंद होने के समय को बदल दिया गया है। बुधवार 9 अप्रैल यानी आज से सभी स्कूल सुबह 7:00 बजे से खुलेंगे। वहीं, दोपहर 12:00 बजे तक बंद होंगे।

कई जिलों में तापमान 40 के पार

कक्षा 1 से 8वीं तक के सभी बोर्डों के हिंदी और अंग्रेजी मीडियम के स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। डीएम रविंद्र कुमार मांदडमांडड के निर्देश पर बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने आदेश जारी किया है। साथ ही यह भी कहा गया है कि इस आदेश का स्कूलों में सख्ती से पालन किया जाए। बता दें कि राज्य के कई जिलों में भीषण गर्मी अपना प्रकोप बरपा रही है। बलिया, हमीरपुर, प्रयागराज, अयोध्या और वाराणसी में तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया है। प्रयागराज में तापमान 41.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है। राजधानी लखनऊ में तापमान 40 डिग्री के करीब पहुंचा।

राजधानी में येलो अलर्ट जारी

दूसरी ओर मौसम विभाग ने दिल्ली में उष्ण लहर को देखते हुए ‘येलो’ अलर्ट जारी किया है। रिज और आयानगर समेत दिल्ली के अन्य निगरानी स्टेशनों ने भी अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार (41 डिग्री सेल्सियस) रिकॉर्ड किया है। आईएमडी ने बताया कि पालम और लोधी रोड स्टेशन पर अधिकतम तापमान लगभग 39 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि राजधानी में फिलहाल भीषण गर्मी को देखते हुए ‘येलो’ अलर्ट जारी किया गया है। अगले दो दिनों तक मौसम ऐसा ही रहेगा।

गर्मी से बचने के सुझाव

आईएमडी के ‘येलो’ अलर्ट में लोगों को गर्मी की चपेट में बचने के लिए कुछ सुझाव दिए गए हैं। गर्मी के मौसम में हल्के-फुल्के कपड़े पहनें। जहां तक हो हल्के रंग के ही वस्त्र पहनने चाहिए। अपने सिर को कपड़े, टोपी या छाते से ढकें। दिल्ली के तीन स्टेशनों रिज, सफदरजंग और आयानगर में उष्ण लहर की चेतावनी दी गई है। जो इस मौसम में उष्ण लहर की स्थिति का पहला दिन है।


Advertisement