Advertisement
  • होम
  • राज्य
  • Yog Diwas: लखनऊ एयरपोर्ट पर कर्मचारियों ने किया योग, जगह-जगह कार्यक्रम का आयोजन

Yog Diwas: लखनऊ एयरपोर्ट पर कर्मचारियों ने किया योग, जगह-जगह कार्यक्रम का आयोजन

लखनऊ। आज पूरी दुनिया में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2014 में संयुक्त राष्ट्र की बैठक में योग दिवस मनाने की पहल की थी। जिसके बाद 21 जून 2015 को पहला योग दिवस मनाया गया। आज 9वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। लखनऊ एयरपोर्ट पर कर्मचारियों […]

Advertisement
  • June 21, 2023 6:21 am Asia/KolkataIST, Updated 2 years ago

लखनऊ। आज पूरी दुनिया में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2014 में संयुक्त राष्ट्र की बैठक में योग दिवस मनाने की पहल की थी। जिसके बाद 21 जून 2015 को पहला योग दिवस मनाया गया। आज 9वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है।

लखनऊ एयरपोर्ट पर कर्मचारियों ने किया योग

लखनऊ में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर जगह-जगह योगाभ्यास किया गया। 9वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर रेजीडेंसी और शहीद स्मारक में योगाभ्यास किया गया। जहां रेजीडेंसी में कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना ने योग किया। वहीं लखनऊ एयरपोर्ट पर सीआईएसफ, एयरपोर्ट कर्मचारियों, एटीसी, नागर विमानन पत्तन के कर्मचारियों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया।

एकलव्य स्टेडियम में योग कार्यक्रम

आगरा के एकलव्य स्टेडियम के हॉकी ग्राउंड में कार्यक्रम हुआ। जहां मंत्री एके शर्मा ने योग किया। इस दौरान उनके साथ केंद्रीय राज्य मंत्री एसपी सिंह बाघेल भी मौजूद रहे। वहीं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी नोएडा इंडोर स्टेडियम में आयोजित योग कार्यक्रम में शामिल हुईं।


Advertisement