Advertisement
  • होम
  • राज्य
  • World Cup 2023: लखनऊ में होंगे विश्वकप 2023 के 5 मुकाबले, जानिए कार्यक्रम

World Cup 2023: लखनऊ में होंगे विश्वकप 2023 के 5 मुकाबले, जानिए कार्यक्रम

लखनऊ। वनडे वर्ल्ड कप का 2023 को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। इस बार वर्ल्डकप का आयोजन भारत में होने जा रहा है। जिसे लेकर यहां के क्रिकेट फैंस काफी उत्साहित है। भारत 8 अक्टूबर को आस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने अभियान का आगाज करेगा। पहली बार राजधानी लखनऊ में वर्ल्ड कप के मैचों का आयोजन […]

Advertisement
  • June 27, 2023 9:26 am Asia/KolkataIST, Updated 2 years ago

लखनऊ। वनडे वर्ल्ड कप का 2023 को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। इस बार वर्ल्डकप का आयोजन भारत में होने जा रहा है। जिसे लेकर यहां के क्रिकेट फैंस काफी उत्साहित है। भारत 8 अक्टूबर को आस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने अभियान का आगाज करेगा। पहली बार राजधानी लखनऊ में वर्ल्ड कप के मैचों का आयोजन किया जा रहा है।

भारत बनाम इंग्लैंड

आईसीसी के मुताबिक भारत के एक मैच के अलावा अन्य पांच मुकाबले लखनऊ में आयोजित किए जायेंगे। भारत और इंग्लैंड के बीच 29 अक्टूबर को इकाना स्टेडियम में मैच खेला जाएगा। इकाना स्टेडियम पहली बार वर्ल्ड कप के मैचों की मेजबानी करेगा, इसे लेकर लखनऊ के क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह का माहौल है।

लखनऊ में होने वाले मुकाबले:

13 अक्टूबर 2023- भारत बनाम साउथ अफ्रीका
16 अक्टूबर 2023- ऑस्ट्रेलिया बनाम क्वालीफायर-2
21 अक्टूबर 2023- क्वालीफायर-1 बनाम क्वालीफायर 2
29 अक्टूबर 2023- भारत बनाम इंग्लैंड
3 नवंबर 2023- क्वालीफायर बनाम अफगानिस्तान


Advertisement