लखनऊ। न्यू ईयर के जश्न की रात कड़ाके की ठंड के बीच हुई। नए साल का आगाज भी ऐसा ही रहा। बादल और कोहरा छाने की वजह से नए साल की सुबह सूर्यदेव के दर्शन नहीं हो सके। वहीं अधिकतम तापमान में गिरावट होने से ठिठुरन और बढ़ गई। जिसके चलते आमजन को खासा दिक्कतों […]
लखनऊ। न्यू ईयर के जश्न की रात कड़ाके की ठंड के बीच हुई। नए साल का आगाज भी ऐसा ही रहा। बादल और कोहरा छाने की वजह से नए साल की सुबह सूर्यदेव के दर्शन नहीं हो सके। वहीं अधिकतम तापमान में गिरावट होने से ठिठुरन और बढ़ गई। जिसके चलते आमजन को खासा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
अगले कुछ दिन तक ठंड से राहत नहीं मिलने वाली है। न्यू ईयर का स्वागत भी ठंड और कोहरे के संग हुआ। अगले 2- 3 दिन लखनऊ सहित प्रदेश के कई शहरों में ठंड और बढ़ेगी। दिन और रात के तापमान में गिरावट आगे भी जारी रहेगी। वर्ष के आखिरी दिन की शाम भी ठिठुरन भरी रही, नए वर्ष के पहले दिन भी शीतलहर रहेगी
मौसम विभाग के अनुसार 1 जनवरी यानी नए साल के पहले दिन सोमवार को न्यूनतम तापमान 9 डिग्री और अधिकतम 19 डिग्री के करीब रहने का अनुमान है। साथ ही घना कोहरा भी छाया रहेगा। 2 जनवरी को भी दिन और रात के तापमान में कमी रहेगी।
खराब मौसम के चलते ट्रेन, बस, फ्लाइट्स रद्द हुई हैं। लखनऊ एयरपोर्ट आने वाली तीन उड़ानें निरस्त रहीं। वहीं शताब्दी एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें देरी से आईं। लखनऊ से दिल्ली जाने वाला एक विमान रविवार को निरस्त रहा। इसके अलावा लखनऊ-बेंगलुरु का विमान 6ई 6354 व 6ई 857 भी रविवार को उड़ान नहीं भर सका।
लखनऊ-मुंबई का विमान आइएक्स-1785, आगरा लखनऊ का इंडिगो एयरलाइन का विमान 6ई 7932, दिल्ली लखनऊ का विमान आइएक्स 784 और इंडिगो का विमान 6ई-7422 भी देरी से आए। नई दिल्ली से आने वाली शताब्दी एक्सप्रेस रविवार को 2 घंटे की देरी से पहुंची। इसके अलावा चंडीगढ़-लखनऊ सुपरफास्ट डेढ़ घंटे देरी से आई।