लखनऊ। यूपी में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है। प्रदेश के कई हिस्सों में तेज बारिश हुई। तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि भी देखने को मिली। प्रदेश में बदले मौसम के बीच गुरुवार को गोरखपुर, संतकबीरनगर, महराजगंज, सिद्धार्थनगर, बस्ती और श्रावस्ती में बादलों की गर्जना के साथ हल्की बौछार हुई। कई जिलों […]
लखनऊ। यूपी में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है। प्रदेश के कई हिस्सों में तेज बारिश हुई। तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि भी देखने को मिली। प्रदेश में बदले मौसम के बीच गुरुवार को गोरखपुर, संतकबीरनगर, महराजगंज, सिद्धार्थनगर, बस्ती और श्रावस्ती में बादलों की गर्जना के साथ हल्की बौछार हुई।
गोरखपुर में बारिश के साथ तेज हवा भी चली। बारिश के दौरान बिजली भी गिरी। बिजली की चपेट में आने से गोरखपुर-बस्ती के 4 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, सात लोग झुलस गए। मौसम विभाग ने शुक्रवार को तराई और दिल्ली से सटे 16 जिलों में हल्की बूंदाबांदी के साथ वज्रपात की चेतावनी जारी की है। गुरुवार को प्रदेश के कई जिलों में काले बादल छाए रहने से मौसम में गिरावट दर्ज की गई। राजधानी लखनऊ और मथुरा में भी सूरज के तेवर नरम दिखाई दिए।
बिजली गिरने से गोरखपुर के सौरभ और सुशील देवी और बस्ती में राम चरण और चंद्रावती की जान चली गई। मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वैज्ञानिक अतुल सिंह ने बताया कि प्रदेश में एक शक्तिशाली पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। बंगाल की खाड़ी से आ रही नमीयुक्त हवाओं के समागम से प्रदेश में अगले कुछ दिन मौसम से प्रभावित रहेंगे। शुक्रवार को बुंदेलखंड और दिल्ली एनसीआर के 12 जिलों में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी हवाएं चलीं। साथ ही कई इलाकों में भारी बारिश भी हुई। बारिश के असर से अधिकतम तापमान में गिरावट आई।