Advertisement
  • होम
  • राज्य
  • UP की 14 लोकसभा सीटों पर मतदान, दोपहर 11 बजे तक 27.76% प्रतिशत मतदान हुआ है।

UP की 14 लोकसभा सीटों पर मतदान, दोपहर 11 बजे तक 27.76% प्रतिशत मतदान हुआ है।

भोपाल। 5वें फेज में यूपी की 14 लोकसभा सीटों पर मतदान आज होगा। इस चरण में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री स्मृति जूबिन ईरानी, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, कौशल किशोर, निरंजन ज्योति व यूपी सरकार में मंत्री दिनेश प्रताप सिंह सहित 144 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा। लोकसभा चुनाव के लिए आज 20 […]

Advertisement
  • May 20, 2024 6:27 am Asia/KolkataIST, Updated 11 months ago

भोपाल। 5वें फेज में यूपी की 14 लोकसभा सीटों पर मतदान आज होगा। इस चरण में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री स्मृति जूबिन ईरानी, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, कौशल किशोर, निरंजन ज्योति व यूपी सरकार में मंत्री दिनेश प्रताप सिंह सहित 144 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा। लोकसभा चुनाव के लिए आज 20 मई को 5वें फेज का मतदान सुबह 7 बजे से शुरू है, जो शाम 6 बजे तक होगा। वहीं प्रदेश में 9 बजे तक 12.89 फीसदी मतदान संपन्न हुआ। जब्कि 11 बजे तक 27.76 प्रतिशत मतदान संपन्न हुआ।

11 बजे तक कितनी फीसदी हुआ मतदान

बाराबंकी में 30.59 प्रतिशत वोट पड़े। लखनऊ में- 22 फीसदी वोट पड़े। मोहनलालगंज सीट – 28 फीसदी वोट पड़े। गोंडा में – 23 तो कैसरगंज में- 26 फीसदी मतदान हुआ। अमेठी में 27 प्रतिशत वोटिंग हुई। रायबरेली में 29 प्रतिशत वोट पड़े। फैजाबाद में 29 प्रतिशत मतदान संपन्न हुए।

स्मृति ईरानी बोली

वहीं अमेठी से बीजेपी उम्मीदवार और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा, आप जल्द से जल्द अपने मतदान केंद्र जाकर इस उत्सव में सहभागी बनें। भारत और इसके भविष्य के प्रति हमारी ज़िम्मेदारी है इसका निर्वहन करें। मेरा सौभाग्य है कि मैंने अपने गांव में विकसित भारत के संकल्प के साथ गरीब कल्याण एवं महिला सशक्तिकरण को समर्पित एक नेता को मैंने अपना मत दिया। अभिलाषी हूं कि उन्हें कि जनता अपना प्यार उन्हें देगी।

सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक यहां पड़ेंगे वोट

मोहनलालगंज (सुरक्षित), रायबरेली, लखनऊ, अमेठी, जालौन (सुरिक्षत), हमीरपुर, बांदा, झांसी, फतेहपुर, कौशाम्बी (सुरिक्षत), बाराबंकी(सुरिक्षत), फैजाबाद, कैसरगंज और गोण्डा में सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक वोट पड़ेंगे।


Advertisement