लखनऊ। लखनऊ एयरपोर्ट पर यात्रियों का जोरदार हंगामा देखने को मिला है। दरअसल फ्लाइट छूटने की वजह से यात्रियों ने बवाल मचा दिया है। बताया जा रहा है कि इंडिगो के सॉफ्टवेयर में खराबी के चलते यात्रियों की फ्लाइट छूट गयी। 1.30 बजे सर्वर में खराबी के चलते दिक्कत आयी थी। इस दौरान मुंबई-अहमदाबाद जाने […]
लखनऊ। लखनऊ एयरपोर्ट पर यात्रियों का जोरदार हंगामा देखने को मिला है। दरअसल फ्लाइट छूटने की वजह से यात्रियों ने बवाल मचा दिया है। बताया जा रहा है कि इंडिगो के सॉफ्टवेयर में खराबी के चलते यात्रियों की फ्लाइट छूट गयी। 1.30 बजे सर्वर में खराबी के चलते दिक्कत आयी थी। इस दौरान मुंबई-अहमदाबाद जाने वाले यात्रियों को मैनुअली बोर्डिंग से भेजा जा रहा था। तभी समय समाप्त हो जाने की वजह से विमान चला गया और बाकी सभी यात्री अभी लखनऊ एयरपोर्ट पर मौजूद है। मामले को लेकर अधिकारियों का कहना है कि यात्रियों को दूसरे फ्लाइट से भेजा जायेगा। वहीं इंडिगो स्टाफ यात्रियों को समझाने का प्रयास कर रहा है। जबकि आईटी टीम सर्वर ठीक करने का प्रयास कर रही है।