Friday, October 25, 2024

बरेली में बोले उत्तराखंड के सीएम कांग्रेस-सपा गठबंधन का घोषणा पत्र जिन्ना के मुस्लिम लीग से कम नहीं

लखनऊ। लोकसभा चुनाव के दूसरे फेस की वोटिंग संपन्न हो चुकी है। जब्कि तीसरी फेज की तैयारी जारी है। वहीं बरेली में उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि कांग्रेस व सपा अपने व अपने परिवार के लिए राजनीति कर रही हैं। हार तो उनकी पहले ही हो चुकी है। वे अस्तित्व बचाने के लिए चुनाव लड़ रही हैं। कांग्रेस-सपा गठबंधन का घोषणा पत्र जिन्ना के मुस्लिम लीग से कम नहीं। ये लोग पूरे देश में कर्नाटक मॉडल लागू करना चाहते हैं।

सीएम पुष्कर सिंह धामी बोले-

बरेली के कूर्मांचलनगर में सोमवार शाम को आयोजित जनसभा में उत्तराखंड के सीएम ने मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाई तो विपक्ष को भी निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि देव भूमि के सभी तीर्थस्थलों की तरफ जाने वाले रास्तों का पिछले 10 साल में जितना विकास हुआ, उतना कभी नहीं हुआ। अब पूर्णागिरि में रोप-वे शुरू करने पर काम चल रहा है।

सामान नागरिक संहिता लागू हुआ

धामी ने कहा कि वर्ष 2022 में 46 लाख तो 2023 में 56 लाख श्रद्धालुओं ने चारधाम यात्रा की थी। हर साल दस लाख श्रद्धालु बढ़ रहे हैं। देश में सबसे पहले उत्तराखंड ने समान नागरिक संहिता लागू किया। पीएम मोदी ने पिछले दस साल में सीएए कानून, तीन तलाक, 370 हटाने का काम किया। इस बार जीतने के बाद 33 प्रतिशत आरक्षण महिलाओं को दिलवाएंगे।

BJP में शामिल हुए संजय


पंजाबी महासभा बरेली के अध्यक्ष एवं प्रदेश के महामंत्री संजय आनंद को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पार्टी की सदस्यता दिलाई। वह 200 लोगों के साथ पार्टी में शामिल हुए और कहा कि पंजाबी समाज हमेशा भारतीय जनता पार्टी के साथ है।

Latest news
Related news