Advertisement
  • होम
  • राज्य
  • उत्तर प्रदेश: प्रेमिका से झगड़ा होने पर वाराणसी में प्रेमी ने वीडियो कॉलिंग पर लगाई फांसी

उत्तर प्रदेश: प्रेमिका से झगड़ा होने पर वाराणसी में प्रेमी ने वीडियो कॉलिंग पर लगाई फांसी

वाराणसी। यूपी के वाराणसी में एक प्रेमी ने प्रेमिका से वीडियो कॉलिंग पर बात करते हुए फांसी लगाकर जान दे दी। जानकारी के मुताबिक 24 वर्षीय महफूज आलम सोमवार को अपनी प्रेमिका से वीडियो कॉलिंग पर बात कर रहा था। तभी दोनों के बीच विवाद हुआ और लड़के ने फांसी लगाकर जान दे दी। युवक […]

Advertisement
  • January 31, 2023 5:57 am Asia/KolkataIST, Updated 2 years ago

वाराणसी। यूपी के वाराणसी में एक प्रेमी ने प्रेमिका से वीडियो कॉलिंग पर बात करते हुए फांसी लगाकर जान दे दी। जानकारी के मुताबिक 24 वर्षीय महफूज आलम सोमवार को अपनी प्रेमिका से वीडियो कॉलिंग पर बात कर रहा था। तभी दोनों के बीच विवाद हुआ और लड़के ने फांसी लगाकर जान दे दी। युवक के मरने के बाद भी वीडियो कॉलिंग चल रही थी।

मिठाई का पैकेट बनाता था महफूज आलम

मालूम हो कि महफूज आलम प्रयागराज के करैली जीटीवी नगर का रहने वाला था। झबरा के दिनेश गुप्ता के यहां रहकर वो मिठाई का पैकेट बनाने का काम करता था। दिनेश गुप्ता ने पुलिस को जानकारी दी कि अभी हफ्ते भर पहले ही महफूज अपने घर प्रयागराज गया हुआ था, जहां से तीन दिन पहले ही लौटा था।

पुलिस ने जब्त किया मोबाइल

दिनेश गुप्ता ने पुलिस को जानकारी देते हुए आगे बताया कि महफूज जबसे घर से लौटा था तबसे परेशान रहता था। सोमवार की शाम जब वह अपने कमरे से बाहर नहीं निकल रहा था तो उन्होंने महफूज को आवाज लगाई लेकिन उधर से कोई जवाब नहीं आया। जब दिनेश का बेटा उसके रूम में देखने गया तो महफूज फांसी के फंदे से लटका हुआ था और वीडियो कॉलिंग चल रही थी। पुलिस से घटनास्थल से मोबाइल जब्त कर लिया हैं और मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है।

लड़की की शादी कहीं और हो गई थी तय

इस मामले को लेकर जंसा थाना प्रभारी प्रमोद मिश्रा ने कहा है कि प्रारंभिक जांच में यह प्रेम-प्रसंग का मामला लग रहा है। मृतक युवक का किसी लड़की से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। लड़की की शादी कहीं और तय कर दी गई थी, जिस वजह से लड़का काफी परेशान था। जिसके बाद उसने अपनी जान दे दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


Advertisement