Advertisement
  • होम
  • राज्य
  • उत्तर प्रदेश: दूल्हे के बैठने का स्टाइल देखकर दुल्हन हुई बेहोश, शादी से किया इनकार

उत्तर प्रदेश: दूल्हे के बैठने का स्टाइल देखकर दुल्हन हुई बेहोश, शादी से किया इनकार

लखनऊ। यूपी के फिरोजाबाद में जयमाला स्टेज पर दूल्हे ने ऐसी हरकत की दुल्हन ने शादी करने से ही इनकार कर दिया। दूल्हे की हरकतों से दुल्हन इतनी परेशान हो गई कि वो बेहोश होकर जमीन पर गिर गई। आनन-फानन में दुल्हन को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। फेरों के वक्त शादी से किया इनकार […]

Advertisement
  • January 28, 2023 1:03 pm Asia/KolkataIST, Updated 2 years ago

लखनऊ। यूपी के फिरोजाबाद में जयमाला स्टेज पर दूल्हे ने ऐसी हरकत की दुल्हन ने शादी करने से ही इनकार कर दिया। दूल्हे की हरकतों से दुल्हन इतनी परेशान हो गई कि वो बेहोश होकर जमीन पर गिर गई। आनन-फानन में दुल्हन को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

फेरों के वक्त शादी से किया इनकार

मामला रिठरा गांव का हैं। जिवेश कुमार ने अपनी बेटी पूनम की शादी नगला जलुआ निवासी भारत सिंह के बेटे शिवराम सिंह से तय की। 26 जनवरी को शादी थी। दरवाजे पर बारात आई, जयमाला भी हो गया लेकिन शुक्रवार की सुबह जब फेरों के लिए दूल्हे को बैठने को कहा गया तो वह ठीक से बैठ नहीं पाया। यह देखकर लड़की गुस्से से आग-बबूला हो गई और शादी करने से इनकार कर दिया। लड़की के इनकार करने से पूरे घर में सन्नाटा पसर गया। लोगों ने दुल्हन को समझाने का बहुत प्रयास किया लेकिन उसने किसी की नहीं सुनी। बाद में लड़की की तबियत बिगड़ी और वह बेहोश हो गई। जिसके बाद लड़की को पास के ही अस्पताल में भर्ती कराया गया।

लड़का शारीरिक रूप से विकलांग

इस घटना को लेकर लड़की की मां ललिता व बहन इंदू ने आरोप लगाए है कि शादी से पहले उन्हें लड़का नहीं दिखाया गया। लड़के के परिवार वालों ने उन्हें अंधेरे में रखा। अगर हमें पता होता कि लड़का शारीरिक रूप से ऐसा है तो हम लोग शादी के लिए हां नहीं करते।

झांसे में रखकर हो रही थी शादी

वहीं, दुल्हन के पिता का कहना है कि गुरुवार को जब उन्होंने लड़का को देखा तो वो पहले से ही एक स्थान पर बैठा हुआ था, जिस वजह से उन्हें उसमें कोई खराबी नही दिखी लेकिन फेरों के वक्त वो सही से नही बैठ पाया। लड़की ने शादी से साफ इनकार करते हुए कहा है कि लड़का विकलांग है और किसी विकलांग के साथ वो पूरी ज़िंदगी कैसे गुजारेगी।

लड़की के पिता को शादी के लिए दिया 1 लाख रुपया

दूसरी तरफ लड़के के पिता का कहना है कि दुल्हन पक्ष के लोगों की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं हैं, इस कारण उन्होंने 1 लाख रुपए भी दिए थें और अब लड़की ने शादी करने से इनकार कर दिया है। ऐसे में हमारे पैसे वापस लौटाया जाए।


Advertisement