Tuesday, October 29, 2024

UP Weather Update: यूपी के तापमान में आएगी भारी गिरावट, IMD ने जारी किया अलर्ट

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में बारिश, ठंड और कोहरे का सिलसिला जारी है। प्रदेश में शिमला जैसी सर्दी पड़ रही है। पूर्व से लेकर पश्चिम तक बारिश और कोहरे का कहर लगातार जारी है। शीत लहर की वजह से भी लगातार ठंड बढ़ रही है। हालांकि प्रदेश के कई शहरों में पिछले दो दिनों से निकल रही हल्की धूप होने के कारण लोगों को काफी राहत मिली है।

IMD ने जारी किया अलर्ट

बता दें, मौसम विशेषज्ञो ने अलर्ट जारी किया है, जिसके मुताबिक प्रदेश में अगले 5 दिनों में न्यूनतम तापमान में बड़ी गिरावट होगी। लगभग 2-3 डिग्री की गिरावट न्यूनतम तापमान में होगी। जिससे लोगों को रात के वक्त ठंड और सताएगी दिन के वक्त कोहरा और शीत लहर से भी लोगों को काफी परेशानियां होगी। हालांकि दोपहर बाद हल्की धूप खिलने से थोड़ी राहत रहेगी।

जिलों में तापमान

बता दें, लखनऊ का अधिकतम तापमान आज 21 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहेगा। वहीं बाराबंकी, कानपुर शहर, हरदोई, कानपुर देहात, गोरखपुर, लखीमपुर खीरी और वाराणसी समेत बलिया चुर्क, बहराइच और प्रयागराज में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस से लेकर 8 डिग्री सेल्सियस के बीच ही रहेगा जबकि इन शहरों का अधिकतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस से लेकर 15 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है। फतेहपुर, सुल्तानपुर, बांदा, फैजाबाद, फुरसतगंज, फतेहगढ़, गाजीपुर, बस्ती, उरई झांसी और हमीरपुर में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस से लेकर 10 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है, वहीं अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से लेकर 16 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।

5 से 6 डिग्री रहेगा तापमान

बरेली, नजीबाबाद, शाहजहांपुर, मुरादाबाद, मेरठ, मुजफ्फरनगर, अलीगढ़, आगरा और बुलंदशहर समेत इटावा में न्यूनतम तापमान 5 से 6 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान 10 से 11 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

गाजियाबाद और नोएडा का मौसम

नोएडा, आजमगढ़, गाजियाबाद, सहारनपुर, बाराबंकी, हापुड़, कन्नौज और हरदोई जैसे जिलों में अधिकतम तापमान 15 से 17 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान 9 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

Latest news
Related news