लखनऊ। लखनऊ और उसके आसपास के इलाके में रविवार की सुबह की शुरुआत घने कोहरे के साथ हुई। कहीं-कहीं पर विजिबिलिटी शून्य जैसी रही। सड़कें शांत रहीं। वहीं वाहन रेंगते हुए नजर आए। कोहरे के साथ गलन का भी असर ने लोगों की परेशानियां बढ़ा दी है। मुजफ्फरनगर रहा सबसे ठंडा बता दें, बीते शनिवार […]
लखनऊ। लखनऊ और उसके आसपास के इलाके में रविवार की सुबह की शुरुआत घने कोहरे के साथ हुई। कहीं-कहीं पर विजिबिलिटी शून्य जैसी रही। सड़कें शांत रहीं। वहीं वाहन रेंगते हुए नजर आए। कोहरे के साथ गलन का भी असर ने लोगों की परेशानियां बढ़ा दी है।
बता दें, बीते शनिवार को शीतलहर ने पूरे प्रदेश को अपने चपेट में लिया। शनिवार को ठंड का दायरा बढ़ा और शाहजहांपुर, कानपुर, मुजफ्फरनगर व मेरठ के इलाके भी चपेट में रहे। शेष इलाकों को भी गलन की मार झेलनी पड़ी। लुढ़कते पारे के साथ मुजफ्फरनगर प्रदेश में सबसे ठंडा रहा। वहां न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री दर्ज हुआ। प्रदेश में 50 फीसदी से अधिक इलाके शनिवार को घने कोहरे की चपेट में रहे।
मौसम विशेषज्ञों की मानें तो कानपुर में न्यूनतम तापमान स्थिर बना रहा, यहां पर न्यूनतम तापमान 3 डिग्री ही रहा। मेरठ में भी पारे में गिरावट दर्ज की गई। यह 4.8 के 3.4 डिग्री तक लुढ़क गया। शाहजहांपुर में 3.9 डिग्री दर्ज हुआ वहीं बरेली में न्यूनतम तापमान में 4.6 दर्ज किया गया। लखनऊ भी ठंडा रहा, लेकिन पारे में थोड़ी बढ़ोतरी के कारण ठंड जितनी शुक्रवार को थी उतनी ही शनिवार को रही। यहां न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, शीतलहर, घने कोहरे के लिहाज से अगले 3 दिन अहम है। शीतलहर के साथ कहीं-कहीं दिन भी अत्यधिक ठंडे हो सकते हैं। बहराइच, अमरोहा, बलरामपुर, बस्ती, बरेली, बिजनौर, गोंडा, देवरिया, गोरखपुर, लखीमपुरखीरी, कुशीनगर, , मेरठ, मुरादाबाद, महाराजगंज, मुजफ्फरनगर, पीलीभीत, सहारनपुर, रामपुर, संभल, शाहजहांपुर, सिद्धार्थनगर, शामली, सीतापुर, आगरा, श्रावस्ती, अमेठी, बांदा, औरैया, चंदौली, चित्रकूट, इटावा, एटा, फरुखाबाद, फिरोजाबाद, फतेहपुर, हमीरपुर, हरदोई, हाथरस, जालौन, जौनपुर, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुरनगर, कासगंज, कौशांबी, मैनपुरी, लखनऊ, मथुरा, प्रयागराज, प्रतापगढ़, संत रविदासनगर, रायबरेली, उन्नाव व वाराणसी इससे ज्यादा प्रभावित होंगे। पश्चिम यूपी में आज पाले की चेतावनी भी है।
कोहरे के चलते प्रयागराज, आगरा, कानपुर और गोरखपुर में विजबिलटी शून्य मीटर तक पहुंच गई। हमीरपुर, फतेहगढ़ में 10, बलिया में 15, अलीगढ़, बहराइच में 30, हरदोई में 40, लखनऊ, वाराणसी, गाजीपुर, शाहजहांपुर में 50 मीटर तक दृश्यता रही।