Advertisement
  • होम
  • राज्य
  • UP Weather Update : बर्फीली हवाओं के चलते पारा तीन डिग्री लुढ़का, 2 जनवरी से ऐसा रहेगा मौसम

UP Weather Update : बर्फीली हवाओं के चलते पारा तीन डिग्री लुढ़का, 2 जनवरी से ऐसा रहेगा मौसम

लखनऊ। बर्फीली हवाओं ने सूरज के तेवर भी ठंडे कर दिए हैं। कानपुर में पारा तीन डिग्री लुढ़क गया है। कानपुर में 30 दिसंबर का 3-4 साल में सबसे ठंडा दिन रहा। 2 जनवरी को हल्की बारिश होने के आसार हैं। ठंड में लगातार इजाफा हो रहा है। लगातार तापमान में आई गिरवाट प्रदेश में […]

Advertisement
  • December 31, 2023 4:56 am IST, Updated 1 year ago

लखनऊ। बर्फीली हवाओं ने सूरज के तेवर भी ठंडे कर दिए हैं। कानपुर में पारा तीन डिग्री लुढ़क गया है। कानपुर में 30 दिसंबर का 3-4 साल में सबसे ठंडा दिन रहा। 2 जनवरी को हल्की बारिश होने के आसार हैं। ठंड में लगातार इजाफा हो रहा है।

लगातार तापमान में आई गिरवाट

प्रदेश में लगातार तापमान में गिरवाट दर्ज की गई है। कानपुर में शनिवार को पूरे दिन लोग ठंडी हवाओं में ठिठुरते रहे जबकि दिन का तापमान लगभग तीन डिग्री की तीखी गिरावट के साथ 15.8 डिग्री पर आ गया। एक दिन पहले तापमान 18.4 डिग्री दर्ज किया गया था। मौसम विभाग के अनुसार चार सालों में 30 दिसंबर का दिन सबसे ठंडा रहा। रात का तापमान 9 डिग्री रिकार्ड किया गया। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग प्रमुख डॉ. एसएन पांडेय के अनुसार बर्फीली हवाओं की रफ्तार बढ़ रही है। इससे ठंड में इजाफा हो रहा है। उन्होंने बताया कि 2 जनवरी को बादल और हल्की बारिश के आसार भी बन रहे हैं। इस बीच हवा में अधिकतम नमी में 5 प्रतिशत की बढ़त के साथ 95 और न्यूनतम 76 प्रतिशत रही।

प्रदेश के कई शहरों से ठंडा रहा महानगर

बर्फीली हवाओं की वजह से महानगर के आसपास जिले ज्यादा ठंडे रहे। जिसमें प्रयागराज, आगरा, चित्रकूट सहित कई शहर शामिल हैं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की ओर से जारी सूचना के अनुसार अभी महानगर का तापमान और नीचे जा सकता है। जिन शहरों में कानपुर से ज्यादा पारा रहा उसमें आगरा में 17.6, प्रयागराज में 20.2, सुल्तानपुर 16.4, चित्रकूट 18.1, फतेहपुर 16.8 और लखीमपुर खीरी में 16.0 डिग्री पारा रहा। जबकि कानपुर में अधिकतम तापमान 15.8 डिग्री रिकार्ड किया गया।

गेहूं की फसल के लिए फायदेमंद

शीतलहर और ठंडक गेंहू की फसल के लिए फायदेमंद मानी जा रही है। सीएसए के कृषि एवं मौसम विज्ञानी डा. S.N पांडेय के अनुसार गेहूं के लिए शीत जरूरी मानी गई है। जिससे बीच का अंकुर तेजी से होता है।


Advertisement