Advertisement
  • होम
  • राज्य
  • UP Weather Update: यूपी में ठंड और कोहरे का ‘डबल अटैक’, जानिए इस सप्ताह का मौसम अपडेट

UP Weather Update: यूपी में ठंड और कोहरे का ‘डबल अटैक’, जानिए इस सप्ताह का मौसम अपडेट

लखनऊ। यूपी में पिछले 24 घंटों के दौरान ठंड बढ़ी है। साथ ही कई जगहों पर घना कोहरा छाया रहा। हालांकि रात के तापमान में कोई खास बदलाव नहीं देखने को मिला। इस सप्ताह प्रदेश में मौसम साफ़(UP Weather Update)रहने की संभावना है। पिछले 24 घंटे में मेरठ सबसे ठंडा जिला रहा, जहां के तापमान […]

Advertisement
UP Weather Today
  • December 18, 2023 8:45 am Asia/KolkataIST, Updated 2 years ago

लखनऊ। यूपी में पिछले 24 घंटों के दौरान ठंड बढ़ी है। साथ ही कई जगहों पर घना कोहरा छाया रहा। हालांकि रात के तापमान में कोई खास बदलाव नहीं देखने को मिला। इस सप्ताह प्रदेश में मौसम साफ़(UP Weather Update)रहने की संभावना है। पिछले 24 घंटे में मेरठ सबसे ठंडा जिला रहा, जहां के तापमान में करीब 5 डिग्री तक की गिरावट हुई। वहीं राजधानी लखनऊ में सोमवार रात तक न्यूनतम तापमान 8 डिग्री तक जाने की संभावना है।

नहीं होगी बारिश

राज्य के पश्चिमी इलाकों में कई जगहों पर बदल छाए रहेंगे लेकिन पूरे सप्ताह बारिश नहीं होगी। मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में लगभग 2 डिग्री तक गिरावट दर्ज की जा सकती है। वहीं न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री तक की गिरावट दर्ज हो सकती है। वाराणसी में इस पूरे सप्ताह मौसम साफ़ (UP Weather Update)रहने की संभावना है। 19 और 20 दिसंबर को हल्के बादल छाए रह सकते हैं। इस दौरान न्यूनतम तापमान 9 डिग्री और अधिकतम तापमान 22 डिग्री तक रह सकता है।

प्रदुषण ‘बहुत खराब’ श्रेणी में

नोएडा सेक्टर 116- AQI 291
मुजफ्फरनगर- AQI 295
मेरठ – AQI 259
हापुड़- AQI 287
गाजियाबाद -AQI 299


Advertisement