Advertisement
  • होम
  • राज्य
  • Up Weather Update: उत्तर प्रदेश में अभी और बढ़ेगी ठंड, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Up Weather Update: उत्तर प्रदेश में अभी और बढ़ेगी ठंड, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

लखनऊ। यूपी इन दिनों कांप रहा है। शीत लहर और घने कोहरे की वजह से लोग अपने घरों में दुबक गए हैं। स्कूल बंद हो गए हैं. तो वहीं कोहरे के चलते ट्रेन से लेकर फ्लाइट और बस तक निरस्त चल रही हैं। मौसम विभाग की मानें तो अभी प्रदेश में 3 दिनों तक मौसम […]

Advertisement
  • January 15, 2024 4:09 am Asia/KolkataIST, Updated 1 year ago

लखनऊ। यूपी इन दिनों कांप रहा है। शीत लहर और घने कोहरे की वजह से लोग अपने घरों में दुबक गए हैं। स्कूल बंद हो गए हैं. तो वहीं कोहरे के चलते ट्रेन से लेकर फ्लाइट और बस तक निरस्त चल रही हैं। मौसम विभाग की मानें तो अभी प्रदेश में 3 दिनों तक मौसम इसी तरह बना रहेगा। यानी शीत लहर की तीव्रता और तेज होगी। कोहरा अभी और घना होगा जिससे विजिबिलिटी शून्य रहेगी। यही नहीं बेहद ठंडे दिन का भी अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक अभी दो से तीन दिनों तक मौसम इसी प्रकार बना रहेगा। मौसम में अभी कोई बदलाव होता हुआ नजर नहीं आ रहा है। फिलहाल यूपी में अधिकतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस लेकर 15 डिग्री सेल्सियस तक चल रहा है, जबकि न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस से लेकर 10 डिग्री सेल्सियस के बीच चल रहा है।

मेरठ में भीषड़ ठंड

पिछले 24 घंटे के दौरान यूपी का मेरठ जिला सबसे ठंडा रिकॉर्ड हुआ है। यहां पर न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है। वहीं मुजफ्फरनगर और अलीगढ़ में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस, गाजीपुर, लखनऊ, बरेली और गाजियाबाद में भी 6 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया है।

जिलें का तापमान

मौसम विभाग की मानें को लखनऊ का अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रहेगा। वहीं हरदोई, बाराबंकी, कानपुर शहर, कानपुर देहात, गोरखपुर, लखीमपुर खीरी और वाराणसी समेत बहराइच बलिया चुर्क, और प्रयागराज में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस से लेकर 8 डिग्री सेल्सियस के बीच ही रहेगा जबकि इन शहरों का अधिकतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस से लेकर 10 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है। फतेहपुर, बांदा, फैजाबाद, सुल्तानपुर, फुरसतगंज, गाजीपुर, बस्ती, झांसी, फतेहगढ़, उरई और हमीरपुर में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस से लेकर 5 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है, वहीं अधिकतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से लेकर 11 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।

गाजियाबाद और नोएडा का मौसम

नोएडा, आजमगढ़ हापुड़, गाजियाबाद, सहारनपुर, कन्नौज, बाराबंकीऔर हरदोई जैसे जिलों में अधिकतम तापमान 9 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान 6 से 8 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।


Advertisement