लखनऊ। मौसम का मिजाज पल-पल बदल रहा है। मार्च से ही मौसम ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। अप्रैल का महीना आते ही पारा भी ऊपर चढ़ने लगा है। नतीजा गर्मी अपना असर दिखाने लगी है और चढ़ते पारे के सहारे पसीना छुड़ाने लगी है। हालांकि आज कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। […]
लखनऊ। मौसम का मिजाज पल-पल बदल रहा है। मार्च से ही मौसम ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। अप्रैल का महीना आते ही पारा भी ऊपर चढ़ने लगा है। नतीजा गर्मी अपना असर दिखाने लगी है और चढ़ते पारे के सहारे पसीना छुड़ाने लगी है। हालांकि आज कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।
आगरा में मंगलवार से ही मौसम ने गुलाटी मारी। प्रदेश में दिनभर बादल छाए रहे, जिससे सूरज के तेवर ढीले हुए। मौसम विभाग ने बुधवार से रविवार तक वर्षा या गरज के साथ बौछार पड़ने का पूर्वानुमान जताया है। आंधी भी आ सकती है। अधिकतम तापमान 39 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। इससे गर्मी से लोगों को राहत मिलेगी।
मौसम वैज्ञानिक ने बताया
वहीं मौसम विज्ञानी मो. दानिश ने बताया कि 10 से 12 अप्रैल तक आंशिक बादल छाए रहेंगे। प्रतिदिन एक या दो बार वर्षा या गरज के साथ बौछार पड़ेंगी। 13 अप्रैल को बादल छाए रहेंगे। एक या दो बार वर्षा या गरज के साथ बौछार पड़ सकती हैं। 14 अप्रैल को वर्षा पड़ने के साथ आंधी आ सकती है। तापमान में गिरावट देखने को मिलेबी। पश्चिमी उप्र में विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम में बदलाव आएगा। आगरा में मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि बुधवार को आंशिक बादल छाए रहेंगे। एक या दो बार वर्षा या गरज के साथ बूदा-बादी हो सकती है।