Advertisement
  • होम
  • राज्य
  • UP Weather: यूपी में कहर बरपा रही गर्मी, 4 दिन जारी रहेगा लू और धूप का सीतम

UP Weather: यूपी में कहर बरपा रही गर्मी, 4 दिन जारी रहेगा लू और धूप का सीतम

लखनऊ। यूपी के(UP Weather) जिलों में भीषण गर्मी कहर बरपा रही है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक फिलहाल इससे राहत के कोई आसार नहीं जताए गए है। मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक आने वाले 4 दिनों तक लू और धूप के बीच यह 4 दिन बड़े कठिन होने वाले है। कुछ जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी […]

Advertisement
UP Weather: Heat is wreaking havoc in UP, heat wave and heat wave will continue for 4 days
  • June 10, 2024 5:06 am Asia/KolkataIST, Updated 10 months ago

लखनऊ। यूपी के(UP Weather) जिलों में भीषण गर्मी कहर बरपा रही है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक फिलहाल इससे राहत के कोई आसार नहीं जताए गए है। मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक आने वाले 4 दिनों तक लू और धूप के बीच यह 4 दिन बड़े कठिन होने वाले है। कुछ जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसी बीच बारिश को लेकर भी मौसम वैज्ञानिकों ने संभावना जताई गई है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार यूपी में मॉनसून का आगमन होते ही बारिश की शुरूआत होगी। मॉनसून यूपी के दक्षिणी इलाके से प्रदेश में दस्तक देगा। अनुमान लगाया जा रहा है कि 20 जून को दक्षिणी एवं पूर्वी उत्तर प्रदेश में मॉनसून की एंट्री होने की संभावना है। इसी समय वाराणसी, देवरिया, प्रयागराज और गोरखपुर के आस-पास के क्षेत्रों में बरसात की शंका जताई गई है।

गर्मी से बेहाल लोग

लू-धूप से लोगो का जीवन प्रभावित हो रहा है। रविवार को कानपुर एयरफोर्स स्टेशन का अधिकतम तापमान 44.6 डिग्री सेल्सियस रहा। प्रयागराज के बाद कानपुर 45.9 डिग्री के साथ सबसे गर्म रहा। मौसम विभाग के बयान के अनुसार 13 जून तक तेज धूप-लू से राहत मिलेगी। ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया गया है। वहीं सीएसए के वेदर स्टेशन पर अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा है। खास बात यह रही कि सुबह 12 बजे से शाम 6 बजे तक तेज लू चलने के आसार जताए गए है। ऐसे में लोग न केवल दोपहर में बल्कि शाम में भी लोग घरों से नहीं निकल रहे हैं। एयरफोर्स वेदर स्टेशन पर न्यूनतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस रहा। इसी तरह वेदर स्टेशन पर अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से लगभग 3 डिग्री से ज्यादा रहा है। रात को तापमान बढ़ने से लोगों में बैचेनी बढ़ गई। नमी का अधिकतम तापमान 37 फीसदी होने से उमस बढ़ गई है। इससे घुटन की स्थिति बनी रहेंगी। सीएसए के वैज्ञानिक डॉ सुनील पांडेय ने बताया कि 13 मई तक तेज धूप-लू का दौर जारी रहेगा। इसके लिए ऑरेंज अर्लट जारी किया गया है।

दिन के तापमान में सबसे अधिक बदलाव

पूर्वी यूपी में एक बार फिर भीषण गर्मी का जारी है। दिन के तापमान में तेजी से बढ़ोत्तरी हो रही है। गोरखपुर में अधिकतम तापमान सामान्य से 6 डिग्री सेल्सियस से जयादा पहुंच गया है। गर्म पछुआ हवा बहने से गर्मी की तपन और ज्यादा बढ़ रही है। रविवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। वहीं रात का तापमान लगातार दूसरे दिन सामान्य से लगभग 2 डिग्री सेल्सियस ज्यादा था। सबसे ज्यादा बदलाव दिन के तापमान में दर्ज किया गया है। पिछले 3 दिनों में अधिकतम तापमान लगभग 7.2 डिग्री सेल्सियस बकरार रहा। भीषण गर्मी के बीच पछुआ हवा भी गर्मी को बढा रही है। रविवार को लगभग 22 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गर्म पछुआ हवा चली।


Advertisement