Advertisement
  • होम
  • राज्य
  • UP Weather: आंधी-बारिश में गेट गिरने से गार्ड की मौत, इन शहरों में गिरेंगे ओले

UP Weather: आंधी-बारिश में गेट गिरने से गार्ड की मौत, इन शहरों में गिरेंगे ओले

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में आज सुबह से रुक-रुक कर बारिश हो रही है। रात में आई तेज आंधी से चौधरी चरण सिंह हवाई अड्‌डा पर बना CISF का अस्थाई गेट गिर गया। इसकी चपेट में आने से सिक्योरिटी गार्ड रवि की मौत हो गई। वहीं कानपुर में सुबह से ही बादल छाए हुए हैं जबकि […]

Advertisement
  • March 2, 2024 6:35 am Asia/KolkataIST, Updated 1 year ago

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में आज सुबह से रुक-रुक कर बारिश हो रही है। रात में आई तेज आंधी से चौधरी चरण सिंह हवाई अड्‌डा पर बना CISF का अस्थाई गेट गिर गया। इसकी चपेट में आने से सिक्योरिटी गार्ड रवि की मौत हो गई। वहीं कानपुर में सुबह से ही बादल छाए हुए हैं जबकि आगरा, जालौन, संतकबीरनगर और मथुरा में बारिश जारी है।

65 जिलों में बारिश का अलर्ट

शुक्रवार शाम को झांसी, कानपुर, मेरठ और मथुरा में तेज आंधी आई। इसके बाद गरज-चमक के साथ बारिश हुई। IMD ने आज यानी शनिवार को प्रदेश के 65 जिलों में बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के मुताबिक यूपी के 24 जिलों में आंधी के साथ ओले भी गिर सकते हैं। वहीं आने वाले दो दिनों तक मौसम में बदलाव देखने को नहीं मिलेगा।

इन जिलों में गिरेंगे ओले

शामली, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, मथुरा, हाथरस,अलीगढ़, मैनपुरी, इटावा,एटा, आगरा, फिरोजाबाद,हमीरपुर, महोबा, औरैया, बिजनौर, बांदा, चित्रकूट, जालौन, फतेहपुर, फर्रुखाबाद, कानपुर देहात,कन्नौज,कानपुर नगर और कासगंज में ओले गिरने की संभावना है।

आज राजधानी का मौसम

आज यानी 2 मार्च को राजधानी लखनऊ में बारिश होने के आसार हैं। वहीं दिन भर तेज हवाएं चलेंगी। अधिकतम पारा 29 डिग्री और न्यूनतम पारा 19 डिग्री सेल्सियस के बीच में दर्ज हो सकता है। लखनऊ में बीती रात बादल गरजने के साथ रिमझिम बारिश भी हुई।


Advertisement